पीएमएसएमए दिवस में मिला उचित परामर्श, 505 से अधिक गर्भवती स्त्रियों की हुई जांचें, 53 उच्च जोखिम वाली चिन्हित की गई

फिरोजाबाद । जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों पर कोविड का अनुपालन करते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा 505 से अधिक गर्भवती स्त्रियों की प्रसव पूर्व सभी जांचें कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित परामर्श दिया गया। 53 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गई।


सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि गर्भवती स्त्रियों को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल करना सुनिश्चित किया गया। दिवस में गर्भवती महिलाओं को पहली और दूसरी तिमाही में विशेषज्ञों तथा एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा परामर्श के साथ दवा आदि का वितरण किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित दिवस पर उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) महिलाओं को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य पर खास नजर रखी जाएगी। दिवस में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व शुगर, बीपी, यूरिन, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, वजन, सिफलिस की जांचें की गई।
जिला परामर्शदाता प्रदीप कुमार बताया कि दिवस में एचआरपी की पहचान, प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि आज 10 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया।
महिला जिला अस्पताल फिरोजाबाद की डॉ दिव्या चौधरी ने बताया आज 200 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श दिया गया जिनमें 20 एचआरपी पाई गई। संयुक्त जिला अस्पताल शिकोहाबाद कि डॉ अनीता ने बताया आज 85 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें नौ एचआरपी मिलीं तथा एक महिला हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाई गई।
सीएचसी टूंडला में 187 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें 17 को एचआरपी चयनित किया गया तथा पीएचसी उसायनी में डॉ नेहा ने बताया कि आज दिवस में 40 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ उचित परामर्श दिया गया जिनमें 7 एचआरपी पाई गई जिनमें तीन को आयरन सुक्रोज चढ़ाया जाएगा।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह