7th Pay Commission : न्यायिक अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी! SC ने केंद्र और राज्य की याचिका को किया खारिज, बकाया भी देने का आदेश

7th Pay Commission Update: न्यायिक अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने 27 जुलाई 2022 के फैसले को जारी रखा है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कमीशन आयोग कीे सिफारिश के खिलाफ डाली गई याचिका को खारिज कर दिया है. साथ ही तीन किस्त में एरियर भी देने का आदेश दिया है.

दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग की ओर से सिफारिश की गई थी कि न्यायिक अधिकारियों को वेतन बढ़ना चाहिए और जल्द लागू करना चाहिए.  अखिल भारतीय न्यायाधीश संघ द्वारा दायर एक याचिका पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 27 जुलाई 2022 को कहा था कि न्यायिक अधिकारी किसी सरकार द्वारा गठित आयोग के तहत नहीं आते हैं, जिस कारण इनके वेतनमान में इजाफा होना चाहिए.

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दायर की गई थी याचिका

शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद केंद्र और कुछ राज्यों की ओर से समीक्षा याचिका दायर की गई थी, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है और अपने 27 जुलाई 2022 के आदेश को बरकरार रखा है. सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की खंडपीठ ने कहा कि रिकाॅर्ड के सामने कोई त्रुटि स्पष्ट नहीं है. ऐसे में आयोग की सिफारिश के तहत न्यायिक अधिकारियों का वेतन बढ़ना चाहिए.

शीर्ष अदालत ने बकाया भुगतान का भी दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों को बकाया का भुगतान तीन किस्त में करना होगा. पहले किस्त में 23 फीसदी, फिर तीन महीने बाद 23 फीसदी और जून 2023 तक पूरा बकाया देना होगा.

समीक्षा के लिए न्यायिक अधिकारियों का गठन

गौरतलब है कि पूरे देश में अधीनस्थ न्यायपालिका से संबंधित न्यायिक अधिकारियों के वेतनमान और अन्य शर्तों की समीक्षा के लिए 2017 में सर्वोच्च दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग का गठन किया गया था. जिसके लिए जस्टिस जे चेलमेश्वर और अब्दुल नजीर की एक बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पीवी रेड्डी को कमीशन चेयरमैन और केरल हाई कोर्ट के पूर्व जज और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील आर. बसंत को सदस्य बनाया था.

  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले…

    Continue reading
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि