अमेरिकी दूतावास के कुछ कर्मचारियों को दो महीने में रूस छोड़ना होगा

मास्को, रूसी विदेश मंत्रालय ने रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने के वाशिंगटन के फैसले के जवाब में कहा है कि अमेरिकी दूतावास के कुछ कर्मचारियों को दो महीने में रूस छोड़ना होगा। मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुधवार को अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान कहा, “31 जनवरी, 2022 तक, जो मास्को में अमेरिकी दूतावास में तीन साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं, उन्हें रूस छोड़ देना चाहिए।”

यदि वाशिंगटन अपनी नीति में सुधार नहीं करता है, तो अमेरिकी राजनयिकों के एक और बैच को 1 जुलाई, 2022 तक प्रस्थान करना होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने इससे पहले 55 रूसी राजनयिकों को 30 जनवरी, 2022 और 30 जून, 2022 तक दो बैचों में देश छोड़ने के लिए कहा था, जिसके जवाब में रूस ने यह कदम उठाया है।

जखारोवा ने अपने ब्रीफिंग में कहा कि प्रतिबंध राजनयिक मानदंडों के खिलाफ थे और ‘एक देश के संप्रभु अधिकार पर एक स्पष्ट अतिक्रमण थे।’

उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन ने इस मुद्दे का रचनात्मक समाधान खोजने के रूस के प्रयासों को नजरअंदाज कर दिया, जिससे मास्को को पारस्परिक प्रतिक्रिया लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Related Posts

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
  • TN15TN15
  • August 4, 2026

पाकिस्तान में सत्ता के स्तर पर कुछ भी…

Continue reading
दक्षिण एशिया क्षेत्र के विकास के लिए भारत व पाकिस्तान के सौहार्दपूर्ण संबंध आवश्यक
  • TN15TN15
  • August 3, 2026

भारत की अवधारणा हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में निहित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

  • By TN15
  • August 5, 2026
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

  • By TN15
  • August 5, 2026
मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

  • By TN15
  • August 5, 2026
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

  • By TN15
  • August 5, 2026
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

  • By TN15
  • August 5, 2026
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

  • By TN15
  • August 5, 2026
वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?