Noida News : सिटीजन चार्टर पर समाजसेवी की शिकायत पर प्राधिकरण ने मानी गलती

नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर से जवाब में कहा, जल्दी सुधारेंगे ख़ामियाँ

Noida । निरंतर प्रयासों से ही सफलता मिलती है इसका उदाहरण इस खबर में साफ़ झलकता है , नॉएडा निवासी समाजसेवी एवं नोवरा अध्यक्ष  रंजन तोमर लगातार कई वर्षों से आम जनता की लड़ाई और सिटीजन चार्टर को मज़बूत करने का प्रयास करते आये हैं , जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं का निराकरण नॉएडा प्राधिकरण को एक समयबद्ध तरीके से करना होता है , लेकिन प्राधिकरण द्वारा लगातार उसे कमज़ोर करने की कोशिश की जाती रही है , ऐसे में समाजसेवी धर्म निभाते हुए श्री तोमर लगातार उसपर नज़र बनाते रहे और बदलाव की लड़ाई लड़ते रहे , हाल ही में उन्होंने देखा की सिटीजन चार्टर की वेबसाइट में पब्लिक रिपोर्ट नामक जानकारी ने काम करना बंद कर दिया , जिसके माध्यम से आम जनता यह देख पाती थी की प्राधिकरण को कितने समय में कितनी समस्याएं आम जनता से प्राप्त हुई , कितनी का समय से निराकरण हुआ और कितनी यूँ ही लटकी हुई हैं , इसकी शिकायत श्री तोमर ने एक पत्र लिखकर भारत सरकार से की , जिसने आईजीआरएस के माध्यम से यह सवाल प्राधिकरण तक पहुँचाया , प्राधिकरण ने अब जवाबी पत्र में कहा है की वर्तमान में पब्लिक रिपोर्ट सेक्शन में तकनीकी समस्या होने के कारण वह ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहा है , जिसके लिए नई संस्था के चयन किये जाने हेतु विभागीय स्तर पर निविदा / अन्य प्रक्रिया पर कार्यवाही की जा रही है , जिसमें लगभग 3 माह का समय ललगना संभावित है ,तदोपरांत उक्त समस्या का निराकरण किया जाना संभव हो सकेगा। यह जवाब प्राधिकरण की सहायक महाप्रबंधक श्रीमती शोभा कुशवाहा ने आवेदक श्री रंजन तोमर एवं विशेष कार्याधिकारी नॉएडा प्राधिकरण को भेजा है।

अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी , पूरे शहर को मिलेगा फ़ायदा

रंजन तोमर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की सिटीजन चार्टर के सही तरीके से काम करने से ग्रामीण और शहरी सभी लोगों को फ़ायदा मिलेगा, वह लगातार इस लड़ाई को लड़ते आये हैं और लगातार लड़ते रहेंगे गौरतलब है की उनका एक लेख जो सिटीजन चार्टर की अहमियत पर लिखा गया था उसे संयुक्त राष्ट ने अपनी वेबसाइट पर छापा था , और सिटीजन चार्टर पर एक पुस्तिका भी श्री तोमर लिख चुके हैं।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने