Sahara Protest : तो क्या सहारा निवेशकों को आज खुशखबरी देंगे अमित शाह ?

सहकारिता मंत्रालय देख रहे गृहमंत्री अमित शाह आज सहारा निवेशकों को खुशखबरी दे सकते हैं ? दरअसल सहारा निवेशकों को पैसे दिलवाने के लिए सरकार के सक्रिय होने की बातें सामने आ रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्रालय, एमसीए और कोऑपरेटिव मंत्रालय के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल सहारा की 523 कंपनियों का करीब 24000 करोड़ रुपये सेबी के पास है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान के लाखों निवेशकों का पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है।

दरअसल सहारा निवेशकों की लड़ाई लड़ रहे ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद ने 23  मार्च को शहीदी दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 20  लाख से अधिक निवेशकों और जमाकर्ताओं को उतार देने का ऐलान किया है। ऐसे में 20  लाख लोग दिल्ली को जाम कर सकते हैं। वैसे भी गत 14  मार्च को भी जहां ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने देशभर में बड्स एक्ट का उल्लंघन करने वाले जिलाधिकारियों का घेराव किया है वहीं ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा ने मध्य प्रदेश विधानसभा का  घेराव किया वहीं देशभर में जिलाधिकारियों के कार्यालयों पर भूख हड़ताल की है। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला समेत राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष भी मध्य प्रदेश विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे।
उधर भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे निवेशकों और जमाकर्ताओं ने भुगतान नहीं तो मतदान नहीं का नारा दे दिया है। अब तो यह नारा सत्तारूढ़ दल को मतदान नहीं में बदल गया है। आंदोलनकारी निवेशक केंद्र सरकार पर सहारा के चेयरमैन से मिलीभगत कर उनको बचाने का आरोप लगातार लगा रहे हैं। वैसे भी 10 करोड़ निवेशकों का पैसा सहारा इंडिया पर बताया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी को 2024  में सहारा इंडिया समेत दूसरी ठगी कंपनियों के खिलाफ चल रहे आंदोलन से अपना वोट बैंक प्रभावित होने का अंदेशा हो गया है। तो यह माना जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को सहारा इंडिया के निवेशकों का भुगतान कराने के लिए लगा दिया है। सहारा इंडिया अपना 24000  करोड़ रुपये सेबी के पास होना बता रहा है।
ऐसे में केंद्र सरकार को सहारा निवेशकों का पैसा दिलाने में आसानी दिखाई दे रही है। वैसे भी सहारा लगातार सेबी पर 24000 करोड़ रुपये होने का दावा करते हुए यह भुगतान मिलने पर सभी निवेशकों का भुगतान करने की बात कर रहा है। इसमें दो राय नहीं कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय के बीजेपी नेतृत्व से ठीक ठाक संबंध हैं। ऐसे में केंद्र सरकार एक तीर से दो निशाने साधने पर काम कर रही है। यदि सेबी के पास सहारा इंडिया का 24000 करोड़ रुपये निवेशकों को मिल जाता है तो केंद्र सरकार जहां निवेशकों की वाहवाही बटोर लेगी वहीं सुब्रत राय को लेकर उस पर विभिन्न आरोप नहीं लगेंगे।
  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

    Continue reading
    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    • By TN15
    • June 16, 2026
    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

    • By TN15
    • June 16, 2026
    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब