मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से बिगड़ा केजरीवाल का मानसिक संतुलन, कर रहे हैं अनाश-शनाप बातें : सुरेन्द्र कुमार सिंह

बीजेपी प्रवक्ता ने होली खेलने के बाद कार्यकर्ताओं से पूजा करने की बात पर दिल्ली के सीएम को करार दिया नौटंकीबाज
अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल बौखला गये हैं। वे अब अनाश शनाप बातें कर रहे हेैं। जो अरविंद केजरीवाल न्यायपालिका पर विश्वास करने की बात करते रहे हैं वे अब मनीष सिसोदिया और सत्यंेद्र जैन को छुड़ाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से भगवान की पूजा करने की बात कर रहे हैं। यह बात दिल्ली बीजेपी नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज की तारीख में बड़े परेशान हैं। वह बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके कह रहे है कि होली खेलेंगे कार्यकर्ता भी जमकर होली खेलें पर होली खेलने के बाद भगवान की पूजा जरूर करना। हालांकि यह पूजा उन्होंने देश के लिए करने की बात कही है पर आज से पहले तो केजरीवाल ने होली पर इस तरह की बातें अपने कार्यकर्ताओं से नहीं की थी। मतलब यह पूजा देश के लिए न कर मनीष सिसोदिया की रिहाई के लिए की जा रही है। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि केजरीवाल इस तरह की नौटंकी करने के बजाय अपने गिरेबां में झांके कि वे तो राजनीति बदलने आये थे। दूसरे दलों को बेईमान बता रहे थे। अब भ्रष्टाचार के मामले में खुद दूसरे दलों से भी आगे निकल गये हैं।

सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जब केजरीवाल को कोर्ट पर विश्वास है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए। यदि केंद्र सरकार या सीबीआई कुछ गलत कर रही है फिर केजरीवाल कोर्ट क्यों नहीं जाते ? उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कोई राहत नहीं दी तो केजरीवाल की समझ में आ गया है कि अब मनीष सिसोदिया जल्द जेल से बाहर नहीं आने वाले हैं।

सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि यदि थोड़ी बहुत गैरत केजरीवाल में बची है तो अपने पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल के एक-एक कर सभी मंत्री जेल जाएंगे। उनका कहना था कि कट्टर ईमानदार बनने का दावा करने वाले केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामले में दूसरे दलों से भी आगे निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। जिस तरह से रेत के ढेर की तरह आम आदमी पार्टी आगे बढ़ रही है उसी तरह रेत के ढेर की तरह ही ढह जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पंजाब अराजकता की ओर जा रहा है। वहां पर खालिस्तानी कानून को हाथ में लिये घूम रहे हैं वहीं केजरीवाल दिल्ली में भी जंगलराज बनाने पर आतुर हैं जिसे बीजेपी नहीं बनने देगी।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए