UP Politics : अतीक अहमद के लखनऊ ठिकाने पर एसटीएफ का छापा, मर्सिडीज और लैंड क्रूजर जब्त, हत्यारोपियों के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में स्थित माफिया अतीक के फ्लैट में छापेमारी की, यहां हत्याकांड के शूटरों के छिपे होने की सूचना थी

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने माफिया अतीक अहमद के लखनऊ स्थित फ्लैट पर छापा मारा। प्रयागराज में वारदात के बाद शूटरों के इसी अपार्टमेंट में रुकने की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस दौरान पार्किंग में खड़ी अतीक की लग्जरी गाड़ियां कब्जे में ले ली हंै। वहीं प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया है।

असद अमहद की तलाश में पहुंची थी पुलिस

प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को बनााय गया है। असद की तलाश में अतीक के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस क्रम में पुलिस उसके लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित यूनिवर्सल अपार्टमेंट में आवास पर पहुंची थी। माफिया डॉन के फ्लैट पर ताला लगा था। यहां से लग्जरी गाड़ियों लैंड क्रूजर और मर्सिडीज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
छापेमारी के दौरान प्लैट की सघन तलाशी ली गई और अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किेय गये पर कोई मिला नहीं। परिसर से पुलिस ने एक लैंड क्रूजर और मर्सडीज कार बरामद की है। प्रयागराज पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया। प्रयाागराज पुलिस के इनपुट पर लखनऊ पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मर्सिडीज और लैंड क्रूजर जब्त

माफिया अतीक के फ्लैट से जब्त की गई मर्सिडीज और लैंड क्रूजर गाड़ियों के बारे में जानकारी देतेे हुए इंस्पेक्टर महानगर केके तिवारी ने कहा कि दानेों कारों को कब्जे में ले लिया गया है। यूनिवर्सल अपार्टमेंट में हत्याकांड से जुडे शूटरों के छिपे होने की आशंका थी। यह कारें कब से खड़ी थीं। कौन यहां पर इन्हें लगाया था सेमत तमाम बिंदुओं की जांच की जा रही है।

आरोपियों पर घर पर चला बुलडोजर

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर संदीप निषाद की हत्या के मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर की कार्रवाई की। धूमनगंज थाना क्षेत्र के हत्याकांड के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यहीं छिपे हुए थे। वहीं दूसरी ओर खबर है कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी और अतीक अहमद का फरार बेटा असद अहमद सरेंडर की फिराक में है। वह कोशांबी कोर्ट में अज सरेंडर कर सकता है।

सरेंडर कर सकता है असद अहमद

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के दस्ते के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह १० बजे से कार्रवाई शुरू होगी। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अब तक एक आरोपी अरबाज एनकाउंटर में ढेर हो चुका है जबकि दूसरी आरोपी सदाकत खान को पुलिस ने अरेस्ट किया है। कोर्ट ने सदाकत को १४ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। गौरतलब है कि २४ फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज स्थित सुलेम सराय इलाके में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गाली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी असद पर ५० हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। प्रयागराज पुलिस की ओर से इस इनाम की घोषणा की गई है।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण