मनीष सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया, नहीं चली बजट पेश करने वाली दलील, इसलिए साजिश की कोई गुंजाइश नहीं थी, उन्होंने कहा कि मैंने हर चीज खुली रखने की कोशिश की

सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के कथित मामले में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने सीबीआई और मनीष सिसोदिया के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कुछ देर के लिए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
सीबीआई ने कोर्ट से आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को पांच दिनों की हिरासत में उसे सौंपने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार शम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सोमवार शाम को अदालत में एक घंटे से अथिक समय तक चली सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के वकील न कहा कि तत्कालीन एलजपी ने आबकारी नीति में बदलावों को मंजूरी दी थी लेकिन सीबीआई चुनी हुई सरकार के पीछे पड़ी हुई है।
मनीष सिसोदिया के वकीलोां ने दावा किया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है ओैर उनकी रिमांड के लिए सीबीआई के अनुरोध का विरोध किया। मनीष सिसोदिया के वकील ने उनका पक्ष रखते हुए अदालत से कहा मैं वित्तमंत्री हूं। मुझे बजट पेश करना है। कल ऐसा क्या बदल गया कि वित्तमंत्री को हिरासत में रखना है ? क्या वह आगे उपलब्ध नहीं रहेंगे ? या यह गिरफ्तारी छिपे हुए मकसद को लेकर की गई ? यह मामला एक व्यक्ति और संस्था पर हमला है। उन्होंने दलील दी कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के सदस्य के तौर पर कार्य किया ओैर इसलिए फैसले के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता । न ही उस फैसले पर सवाल उठाया जा सकता है। वहीं जांज एजेंसी के वकील ने दलील दी कि गिरफ्तार किये गेय उप मुख्यमंत्री को हिरासत में रख कर मामले में पूछताछ करने की जरूरत है।
सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि मामल में उनकी कोई भूमिका नहीं है लेकिन जांच में यह पता चला है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फैसले लिए थे। मनीष सिसोदिया के वकील ने हिरासत में सौंपने संबंधी जांच एजेंसी के अनुरोध का विरोध करते हुए दलील दी कि सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन बदले थे लेकिन यह अपराध नहीं है। वकील ने कहा कि दिल्ली के एलजी से सुझाव लेने के बाद नीति लागू की गई थी और चूंकि इसके लिए परामर्श की जरूरत थी। इसलिए साजिश की कोई गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैंने हर चीज खुली रखने की कोशिश की।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading
    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया