यूपी पुलिस का सख्त एक्शन, एनकाउंटर में मारा गया अतीक का करीबी अरबाज

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने सोमवार को मार गिराया है। प्रयागराज पुलिस ने दावा किया है कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। वहीं उमेश पाल हत्याकांड के अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पिुलस छापेमारी कर रही है।
राजू पाल हत्याकांंड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का यूज किया गया था। उसको अरबाज ही चला रहा था। मारे गये अरबाज को अतीक का करीबी बताया जाता है। अरबाज सल्लापुर का रहने वाला ता जो अतीक की गाड़ी भी चलाता था। अरबाज को धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में ढेर किया गया है। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद अरबाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद यूपी एसटीएफ की १०टीमें कातिलों की तलाश कर ही हैं। इस बीच पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर के पास से सफेद रंग की क्रेटा कार बरामद हुई है। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गये थे। कार को जब्त कर लिया गया है। कार अतीक अहमद के घर से २०० मीटर की दूरी पर खड़ी पाई गई। क्रेटा कार सफेद रंग की है, जिस पर नंबर नहीं है। इसी सफेद की क्रेटा कार से शूटर उमेश पाल का पीछा करते हुए पहुंचे थे।

  • Related Posts

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

    Continue reading
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?