पिछड़ों की सियासत को धार देगी सपा, पीएम मोदी के क्षेत्र से शुरू करेगी अभियान

अखिलेश संग स्वामी प्रसाद करेंगे शुरुआत

केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना कराने का दबाव बनाने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में है। इस मुद्दे को ेकर सपा 24 फरवरी से राज्यव्यापी अभिायन शुरू करेगी। समाजवादी पार्टी वाराणसी से इस अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य के सभी 822 ब्लॉक में जनसभा करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के इस अभियान को एक बड़े मूव की तरह देखा जा रहा है। सपा नेतृत्व ने प्रचार अभियान चलाने का जिम्मा पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप को सौंपा है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हाल ही में रामचरित मानस पर अपनी टिप्पणी के लिए चर्चा में रहे हंै। उन्होंने हिन्दू महाकाव्य को ओबीसी, दलितों और महिलाओं के प्रति अपमानजक बताया था। हालांकि इसके बाद से सपा जातिगत जनगनणा की अपनी मांग को लेकर आक्रामक दिखाई दे रही है। जब भाजपा ने मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो सपा नेतृत्व ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। मौर्य की टिप्पणी के लिए आलोचना करने पर सपा ने गुरुवार को दो महिला नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
सपा के अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मौर्य जाति जनगणना पर सेमिनार को भी संबोधित करेंगे। कश्यप ने बताया कि मैं पहले चरण में सेमिनार को संबोधित करूंगा। बाद में अन्य चरणों में और नेता अभियान में शामिल होंगे।
स्वामी प्रसाद मौर्य भी सेमिनार को संबोधित करेंगे। कश्यप ने कहा कि जो जनगणना की मांग के लिए जनता के समर्थन से एक आंदोलन बनाने के लिए पार्टी ओबीसी और अन्य जातियों तक पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से शुरुआत क्यों ?

राजपाल कश्यप ने जानकारी दी कि पहले चरण में जो 5 मार्च तक वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज जिलों में ब्लॉक स्तरीय सेमिनार आयोजित किये जाएंगे। वाराणसी से अभियान शुरू करने के फैसले पर कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास जातिगत जनगणना कराने का आदेश देने की शक्ति है और इसलिए अभियान उनके निवांर्चन क्षेत्र से शुरू होगा। वाराणसी पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ता है, जहां ओबीसी संख्यात्मक् रूप से महत्वपूर्ण है और चुनावी रूप से भी निर्णायक भूमिका निभाते हंै।

  • Related Posts

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

    Continue reading
    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

    • By TN15
    • October 17, 2026
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…