Upendra Kushwaha : नीतीश कुमार से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, बोले – जेडीयू में कुछ को छोड़कर सभी परेशान

पटना । बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने नए दल के गठन का ऐलान किया है। उनकी नई पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ होगा। पिछले काफी समय से उपेंद्र कुशवाहा राज्य के सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेताओं से नाराज चल रहे थे।

उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आज से एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो रही है। कुछ को छोड़कर जद (यू) में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा था।निर्वाचित सहयोगियों के साथ बैठक हुई और निर्णय लिया गया। नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर उन्होंने चलना शुरू किया, वह उनके और बिहार के लिए बुरा है।”

उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हमने एक नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ बनाने का फैसला किया है। यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। मुझे इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) की विरासत को आगे बढ़ाएगी। राजद (RJD) के साथ हुए समझौते को खारिज करने की दिशा में काम करेंगे।”

वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) ने कहा कि उनकी खुद की पार्टी संभाली नहीं जा रही और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा, “बिहार तो संभाल नहीं रहा। वहां लोग परेशान हैं और पार्टी में भगदड़ मची हुई है और चले हैं देश को जोड़ने के लिए। वो ये बात नहीं समझते हैं कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगवाई में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन गया है।”

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “नीतीश बाबू आप तो ऐसे नहीं थे। देवगौड़ा बनना चाहते हैं? इंद्र गुजराल बनना चाहते हैं? उसमें 5 से 6 महीने से ज्यादा नहीं चलता है। प्रधानमंत्री का सपना लेकर लालू-तेजस्वी के चक्कर में नीतीश बाबू फंस गए हैं। उधर से भाव ही नहीं मिल रहा है। इस पर हम क्या बोलें?”

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    Rebel TMC MPs To Support NDA : तृणमूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर