H3N2 Influenza Virus: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मामले, रहें सावधान, जाने क्या है वायरस के लक्ष्ण?

H3N2 Influenza Virus: कोरोना वायरस के बाद से ही नए-नए संक्रमण की खबरें हमे आए दिन सुनने और देखने को मिल रही है । ऐसे में Influenza Virus ने दिल्ली में एक बार फिर से दस्तक दी है । दिल्ली में मौसम के करवट लेते ही लोगों में वायरस इंफेक्शन और सांस संबंधी बीमारी लगातार बढ़ रही है । प्रदेश में प्रदूषण भले ही कम हो गया हो, लेकिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । इसका कारण लोगों में तेज़ी से बढ़ता वायरल संक्रमण है ।

दरअसल देश की राजधानी में हर साल इनफ्लुएंजा वायरस का नया वेरिएंट दस्तक देता है और लोगों को प्रभावित करता है । इसी वायरस ने दिल्ली को दोबारा परेशानी में डाल दिया है । विशेषज्ञों की माने तो इस वर्ष जनवरी में इनफ्लुएंजा का खास रूप दिल्ली में दस्तक दे चुका है । इस वायरस को H3N2 इन्फ्लूएंजा का नाम दिया है ।

H3N2 इन्फ्लूएंजा क्या है?

डॉक्टरों के मुताबिक H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस एक खास प्रकार का फ्लू है । मुख्य तौर पर इसके 4 टाइप होते हैं- A,B,C और D। वहीं H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस टाइप A का सब वैरिएंट टाइप है । एक्सपर्टस के मुताबिक ये वायरस पक्षियों से लेकर हर सांस लेने वाले जीव जंतुओं को इन्फेक्ट कर सकता है ।

H3N2 वायरस के लक्षण

डॉक्टरस के अनुसार ये वायरस सीधे नाक, गले, फेफड़े पर अटैक करता है । इस वायरस(H3N2) के प्रमुख लक्ष्ण कुछ इस प्रकार हैं – सर्दी, जुखाम, नाक से पानी आना, बदन में दर्द, बुखार, गले में खराश और लंबे वक्त तक खांसी आना, शामिल है। एक्सपर्ट्स की माने तो इससे संक्रमित लोगों को काफी लंबे वक्त तक खांसी बनी रहती है। इसके साथ ही सांस फूलना, सर्दी और जुखाम जैसी समस्या भी बनी रहती है।

बुज़ुर्ग और बच्चे रहें सावधान

हालांकि H3N2 वायरस से सभी को सतर्क रहने की ज़रुरत है, लेकिन इस वायरस से सबसे ज्यादा 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को और 5 साल से कम उम्र के बच्चों को सतर्क रहने की ज़रुरत है। इसके साथ- साथ गंभीर बीमार, स्मेकिंग करने वाले लोग, डायबिटीज, सांस के मरीजों को भी ये वायरस ज्यादा प्रभावित करता है ।

H3N2 वायरस: अमेरिका और हांगकांग के लोगों को किया प्रभावित

एक्सपर्ट्स के अनुसार इनफ्लुएंजा वायरस अमेरिका और हांगकांग में लोगों को काफी प्रभावित कर चुका है । इसी के साथ इस वायरस की entry अब भारत में हो चुकी है।

H3N2 वायरस: क्या है बचाव?

1. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि H3N2 इनफ्लुएंजा वायरस के लक्षण दिखते ही लोगों को फौरन आरटीपीसीआर टेस्ट कराना चाहिए ।

2. अच्छे क्वॉलिटी के मास्क का उपयोग करना चाहिए।

3. समय-समय पर हाथों को साबुन से अच्छे से धोना चाहिए।

4. संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से खुद को बचाना चाहिए।

5. पैनिक होने के बजाए बचाव के उपाय करने चाहिए।

6. जिन लोगों की इम्युनिकी कम है या गंभीर बीमार है, ऐसे लोगों का खास ख्याल रखें।

7. संक्रमित होने पर फौरन चिकित्सकों की सलाह लें।

Related Posts

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

Continue reading
किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने