रामदेव की कंपनी को भी 10 दिन में हुआ 7000 करोड़ का नुकसान

रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स का शेयर 10 दिन में 19 फीसदी गिर चुका है्र

अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में गत 20 दिनों में ही 35 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। इसी बीच एक ऐसा भी शेयर है जिस पर अभी किसी की नजर नहीं पड़ी है। योग गुरु स्वामी रामदेव की पतंजलि फूड्स के शेयरों में गत दो सप्ताह में ही 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अभी भी कंपनी का शेयर बिकवाली के दौर से गुजर रहा है।
सालभर पहले की बात करें तो कंपनी का शेयर 700 रुपये के करीब था। हालांकि इसके बाद इसमें अप्रत्याशित तेजी देखने को मिली है। महीनेभर पहले की बात करें तो कंपनी का शेयर 1494 रुपये के अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुका था। 24 जनवरी को पतंजलि फूड्स का शेयर 1208 रुपये था। 3 जनवरी को यह घटकर 907 रुपये रह गयाा।
3 फरवरी को कंपनी का मार्केट कैप 325.69 करोड़ रुपये पहुंच गया,जबकि 27 जनवरी को यह 4000 करोड़ था। सितंबर 2022 में कंपनी का मार्केट कैप 51 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया था। 5 महीने में 18000 करोड़ रुपये का झटका लगा है।

पतंजलि का नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़ा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयरों में गिरावट का कारण बाजार बदलती स्थिति हो सकता है। हालांकि पतंजलि फूड्स में पिछली तिमाही का बेहतर प्रदर्शन किया है। दिसंबर में जारी तिमाही नतीजों में कंपनी को २६ फीसदी का शुद्ध लाभ हुआ है। हालांकि केंद्र सरकार के कच्चे सोयाबीन तेल के आयात को बंद करने का असर कंपनी के अगले तिमाही नतीजों में देखने को मिल सकता है।

  • Related Posts

     1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
    • TN15TN15
    • April 13, 2024

    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है