Delhi Politics : बीजेपी ने आबकारी घोटाले को लेकर दिल्ली सरकार पर बोला हमला, आप ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

दिल्ली बीजेपी केजरीवाल सरकार पर लगातार उसकी नीति को लेकर हमला बोल रही है, शनिवार को दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के कथित शराब घोटाले के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर पास किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। नई आबकारी नीति घोटाला को लेकर एक बार फिर से दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। ईडी के पूरक आरोप पत्र में मुख्यमंत्री व उप उप मुख्यमंत्री का नाम आने के बाद भाजपा इसे लेकर आक्रामक तेवर अपना ही है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

आप कार्यालय तक जाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सचदेवा ने कहा कि नई आबकारी घोटाले से आप का असली चेहरा सामने आ गया है। आप सरकार के कई घोटाले सामने आ गये हैं। इससे स्पष्ट है कि दिल्ली का विकास बाधित हो रहा है। लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं 1995 में मदन लाल खुराना ने आरोप लगने मात्र से मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। ईडी की जांच में नाम आने के बाद अरविंद केजरीवाल को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर आप सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने को कहा।

बिधूड़ी ने किया हमला

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती रही है कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में शराब घोटाला हुआ है। ईडी की जांच में भाजपा के आरोप की पुष्टि हो गई है। प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, जयवीर राणा, बरखा सिंह, राजन तिवारी, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’