48 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा, टाउन बोर्डोवाली से चुनाव लड़ेंगे सीएम माणिक साहा

त्रिपुरा में कुल 60 सीटों मे से 48 पर शनिवार को बीजेपी के उम्मीदवार घोषित किये गये। 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोडार्ेवाली सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही शनिवार को कांग्रेस ने भी त्रिपुरा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

कांग्रेस ने भी की 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगी, शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए मोहम्मद मोबोशर अली कैलाशहर से चुनाव लड़ेंगे। राज्य भाजपा प्रमुख राजीब भट्टाचार्जी बनमलीपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी शनिवार को आगामी त्रिपुरा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लेब देव नहीं लड़ेंगे चुनाव

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन के लिए शुक्रवार को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। इसके साथ ही बीेजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समे पार्टी की सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह और प्रदेश इकाइ के कोर समूह के सदस्य भी शामिल हुए। राज्य के

पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मई 2022 में भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने बिप्लव देब को हटाकर डॉ. माणिक साहा को नया सीएम बना दिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद माणिक साहा बोडार्ेवाली सीट से ही उप चुनाव लड़ा था।

18 जनवरी को हुआ था चुनाव की तारीखों का ऐलान

गौरतलब है कि 18 जनवरी 2023 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूवार्ेत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। तीनों राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी 2023 को मतदान होगा। वहीं, नगालैंड और मेघालय में दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी 2023 को मतदान होगा। वहीं, नगालंैड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों ही राज्यों में चुनाव परिणाम 2 मार्च 2023 को आएंगे।

  • Related Posts

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन पर दिल्ली…

    Continue reading
    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA