Republic day : फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज 

वंदे मातरम, भारत माता की जय जय कार से गूंज उठा विद्यालय प्रांगण

भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लघु नाटक को देख दर्शक हुए भावुक।
किरतपुर -(एवीएन)आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज किरतपुर मौजमपुर रोड तहारपुर मैं 26 जनवरी 2023, 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत उपरांत वंदे मातरम भारत माता की जय जय कार से गूंज उठा विद्यालय प्रांगण।

छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा किया गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लघु नाटक को देख दर्शक हुए भावुक सभी पात्र अपने किरदार में पूरी तरह खोए नजर आए। निशु ,विशाल,प्रांजल तीनों छात्रों द्वारा किया गया बहुत ही खूबसूरत संचालन।छत्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए स्कूल प्रबंधक धर्मेंद्र राजपूत ने कहा कि हर भारतीय के गौरव का प्रतीक है राष्ट्रीय ध्वज।

उन्होंने सभी बच्चों को देश भक्ति का अर्थ समझाते हुए कहा कि अपने गुरुजनों एवं बुजुर्गों का आदर करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन देश हित में सच्चाई एवं इमानदारी से करना ही सच्ची देशभक्ति है हम सबको अपने राष्ट्र एवं राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।

सच्ची देशभक्ति अगर हमें करनी है तो हमें अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ यूबनाना है।अच्छी शिक्षा लेकर एक सफल व्यक्ति बन अपने विद्यालय,गांव अपने क्षेत्र ,अपने जिला, प्रदेश एवं अपने देश का गौरव बढ़ाना है।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापक ,अध्यापिकाओं सहित भीष्म सिंह राजपूत,योगेंद्र राजपूत,अमर सिंह, केहर सिंह,जनेंद्र सिंह, आदि अतिथि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी