Noida News : सास-बेटा-बहू करेंगे एक मंच पर परिवार नियोजन की बात

जनपद में 18 से 31 जनवरी तक आयोजित होंगे सास-बेटा-बहू सम्मेलन, सम्मेलन में आदर्श दंपति बताएंगे परिवार नियोजन के लाभ, बेटा लेगा पत्नी के मानसम्मान की रक्षा और बच्चों का स्वास्थ्य एवं भविष्य संवारने की शपथ

 

नोएडा जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 31 जनवरी तक सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य है कि परिवार नियोजन के बारे में सभी एक मंच पर बात कर सकें। प्रजनन स्वास्थ्य के लिए परिवार नियोजन जरूरी हैयह संदेश घर-घर जा सके। आयोजन के माध्यम से सास और बहू के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति पुरानी सोचउनके व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव लाया जा सके। अब तक केवल मिशन परिवार विकास कार्यक्रम से आच्छादित जिलों में ही सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन होता थालेकिन अब प्रदेश के सभी जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने बताया- उपकेंद्र स्तर पर होने वाले इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को  इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक स्तर पर नियुक्त चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में एएनएम और आशा कार्यकर्ता संयुक्त रूप से करेंगी। 

उन्होंने बताया – सास-बेटा-बहू सम्मेलन में एक वर्ष के दौरान नवविवाहित दंपतिएक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवतीपरिवार नियोजन का कोई साधन नहीं अपनाने वाले दंपतितीन या उससे ज्यादा बच्चों वाले दंपतिऐसे आदर्श दंपति जिनका पहला बच्चा विवाह के दो वर्ष बाद हुआ हो दूसरे बच्चे में कम से कम तीन वर्ष का अंतराल हो। सम्मेलन के दौरान आदर्श दंपति अपने अनुभव साझा करेंगे। दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाने वाले और कोई साधन न अपनाने वाले दंपति भी कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा करेंगे।

सास-बेटा-बहू – सम्मेलन में बेटा यह शपथ लेगा कि “ मैं एक जिम्मेदार पति एवं पिता होने के नाते शपथ लेता हूं कि अपनी पत्नी के मान-सम्मान की रक्षा करूंगा और अपने बच्चों का स्वास्थ्य एवं भविष्य संवारने के लिए लगातार प्रयासरत रहूंगा। मैं अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं लालन- पालन का पूरा ध्यान रखूंगा। परिवार को छोटा रखने एवं मां-बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं परिवार नियोजन के साधनों का नियमित उपयोग करूंगा। साथ ही अपने दोस्तों और परिचितों को भी परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तथा गांव की आशा कार्यकर्ता से परामर्शजानकारी एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त करता रहूंगा।

 

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

    • By TN15
    • July 22, 2026
    अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

    दिल्ली सीजेपी आंदोलन ने बनाई विशेष पहचान!

    • By TN15
    • July 22, 2026
    दिल्ली सीजेपी आंदोलन ने बनाई विशेष पहचान!

    भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल

    • By TN15
    • July 22, 2026
    भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल

    ‘छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग’, CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग’, CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

    सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में

    • By TN15
    • July 22, 2026
    सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में

    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल

    • By TN15
    • July 22, 2026
    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल