Firozabad News : हर माह की 14 तारीख़ को एचडब्ल्यूसी पर लगेगा स्वास्थ्य मेला

 जन सामुदाय को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

फिरोजाबाद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में सभी आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर हर माह की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेलों में जन सामुदाय को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी| सीएमओ डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों (एचडब्ल्यूसी) पर प्रत्येक माह की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए जनपद की सभी एचडब्ल्यूसी पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
नोडल ऑफिसर एवं एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समन्वय स्थापित करते हुए समस्त स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर माह मेले का थीम रखा जाएगा। इस माह का थीम है ‘किशोर व युवा स्वास्थ्य एवं कुष्ठ रोग संबंधित गतिविधियां’ है।
डीसीपीएम रवि कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में शहरी मलिन बस्तियों में निवास करने वाले, ईट भट्टों, रेल लाइनों के पास रहने वाले, फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूर या अन्य जन सामान्य को डायग्नोस्टिक सेवाएं, वैलनेस गतिविधियां, औषधि वितरण व टेली मेडिसन सेवाओं के साथ-साथ 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि बाल्यकाल एवं किशोरावस्था संबंधी स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक साधन एवं संचारी रोग, सामान्य बीमारियां संबंधी सेवा दी जाएंगी। मेले के सफल संचालन के लिए बैठक आयोजित कर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के बाद रिपोर्ट व फोटोग्राफ एबी/एचडब्ल्यूसी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और ईमेल के माध्यम से राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई को भी प्रेषित किया जाएगा।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’