Bharata Yatra : निवेशकों के भुगतान को लेकर जालौन के उरई में गरजे मदन लाल आजाद

ठगी कंपनियों की संपत्ति नीलाम कर निवेशकों का पैसा देने को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ठगी पीड़ितों के भुगतान को लेकर ठगी कंपनियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर जप तप के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद की दूसरी भारत यात्रा उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई क्षेत्र में पहुंच गई है। उरई में बुधवार को हजारों की संख्या में निवेशक ओैर जमाकर्ता कलेक्ट्रेट पर जुटे और भुगतान की मांग की। आंदोलनकारी पहले भुगतान और फिर मतदान का नारा लगा रहा था। इस अवसर पर डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में बड्स एक्ट के तहत निवेशकों का भुगतान कराने की बात कही गई। जब एसडीएम ने निवेशकों के भुगतान के लिए पैसा जुटाने का प्रश्न पूछा तो मदन लाल आजाद ने कहा कि इन ठगी कंपनियों की संपत्ति नीलाम कर धन जुटाया जाए और निवेशकों का पैसा दिया जाए।

इस अवसर पर मदनलाल आजाद ने कहा कि शासन प्रशासन थोड़ा सा भी ईमानदार हो जाए तो निवेशकों और जमाकर्ताओं का पैस मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों और जमाकर्ताओं को दलालों के चंगुल में नहीं फंसना है। उनका कहना था कि निवेशकों का पैसा बड्स एक्ट के तहत ही मिल सकता है। क्योंकि ठगी कंपनियों से पैसा निकालने के लिए केंद्र सरकार ने २०१९ में बड्स एक्ट बनाया है। उन्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ें। बिना लड़े किसी को कोई पैसा नहीं मिलेगा।

मदन लाल आजाद का कहना था कि वह पूरे भारत में निवेशकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मदनलाल आजाद ने दावा किया कि वह शहीदी दिवस २३ मार्च तक निवेशकों का भुगतान करा देंगे नहीं तो कंेद्र सरकार की ऐसी बखिया उधेड़ेंगे कि २०२४ में भाजपा को फिर से सरकार बनाने नहीं देंगें।

  • Related Posts

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    कमांडरों की सहमति के बिना सेना पर थोपी गई…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी