Chandigarh : सीएम भगवंत मान के घर के पास मिला बम, मौके पर मौजूद पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता

Chandigarh: पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास बम मिलने की खबर सामने आई है। बता दें कि यह बम भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित आवास के पास बने हेलीपैड से कुछ दूरी पर मिला है। बम मिलने की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और इलाके को सील कर दिया गया है। मालूम हो कि यह इलाका हाई सिक्योरिटी वाला है। यहां से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का आवास भी नजदीक है।

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा सचिवालय और विधानसभा भी बम मिलने की जगह से करीब हैं। इस घटना को लेकर न्यूज एजेंसी ANI ने जानकारी दी कि चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में मौजूद कोठी से कुछ ही दूरी पर एक राहगीर ने राजिंदरा पार्क के पास बम का शेल देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बम मिलने की सूचना के बाद वहां मौजूद जवानों ने शेल के आसपास रेत से भरी बोरियां रख दीं और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। वहीं सुरक्षा की नजर से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

चंडीगढ़ प्रशासन के नोडल अधिकारी कुलदीप कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली कि यहां कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है। जब हमने जांच की तो पाया कि जिंदा बम था। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर यह यहां तक कैसे पहुंचा। इसके अलावा हमने बम निरोधक दस्ते की मदद से इलाके की घेराबंदी की है। अब सेना आएगी और इसकी देखभाल करेगी।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

    Continue reading
    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा