आखिर कौन है ”बिकनी किलर” चार्ल्स शोभराज,विदेशी महिलाओं को बनाता था शिकार

चार्लस शोभराज द बिकनी किलर- मासूम का दिखने वाला ये शख्स जिसका नाम चार्ल्स शोभराज है, दरसअल फेमस ”बिकनी किल्लर’‘ के नाम से कुख्यात है। चार्ल्स शोभराज का पूरा नाम चार्ल्स गुरुमुख शोभराज हॉट चंद भवनानी है। बता दें वो एक कॉनमैन था, एक ठग जो ठग विद्या की हर कला में पारंगत था। चार्ल्स को महिलाएं, खासकर विदेशी महिलाएं उसे पसंद थीं, क्योंकि वे आसानी से फंस जाती थीं, उसे उसका आसान शिकार कहते हैं, वह जिस भी महिला को फंसाने की ठान लेता था, उसे अपना दीवाना बना देता था। चार्ल्स ने 12 से लेकर 24 हत्याएं की लेंकिन सच में उसने कितने लोगों को मारा है,यह राज आज भी शोभराज के दिल में ही दफ्न है।

बेहद शातिर फितरत का है चार्ल्स शोभराज

रिचर्ड नेविले की पुस्तक ‘द लाइफ एंड क्राइम्स ऑफ चार्ल्स शोभराज’ के अनुसार चार्ल्स ने कहा है कि मैं अपनी मर्जी से जेल से भाग सकता हूं। मैं अपनी मर्जी से लूट सकता हूं। मैं जैसे चाहता हूं, वैसे जी सकता हूं।’ एक रिर्पोट के अनुसार चार्ल्स ने एक बार जेल मे अपना जन्मदिन मनाया था। उसके जन्मदिन में कई कैदी और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे,जहां उसने केक मे नशीली दवाइयां मिलाकर सभी को खिला दी थी, और 4-5 कैदियों संग फरार हो गया था।

चार्लस शोभराज का जुर्म की दुनिया मे पहला कदम

चार्ल्स का जन्म वैसे तो वियतनाम के एक छोटे से शहर में हुआ था बाद में चार्ल्स की मां वियतनाम में एक फेंच फौजी से मिली, जिसने उसकी मां के साथ-साथ चार्ल्स को भी अपना लिया और इस तरह चार्ल्स को फ्रांस की नागरिकता मिल गई। लेकिन कम उम्र में ही यानी साल 1963 में चोरी के जुर्म में चार्ल्स को पहली बार फ्रांस के पोईसी जेल में बंद होना पड़ा और यहीं से जुर्म की दुनिया में उसकी ऐसी एंट्री हुई कि फिर वो कभी वापस ही नहीं लौट सका। कहते हैं कि चार्ल्स ने साल 1975 में थाईलैंड में पहली हत्या की। उसने 1975 में एक टूरिस्ट की स्वीमिंग पूल में जान ले ली। सत्तर के दशक में ही उसने साउथ ईस्ट एशिया में 12 पर्यटकों की हत्या कर दी। इनका कत्ल पानी में डूबो कर, गला घोंट कर, चाकू मार कर यहां जिंदा जला कर किया गया। चार्ल्स अपना शिकार हमेशा टूरिस्ट लड़कियों को बनाता था। जिनकी जान वो समंदर या स्वीमिंग पूल के इर्द-गिर्द लिया करा था, कुछ इसी वजह से उसका नाम ”बिकिनी किलर” पड़ गया।

कौन है सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी 

फेमस बिकनी किलर को तो हर कोई जानता है लेकिन उनकी शादी किससे हुई है,कौन है ये बहुत कम लोग ही जानते है।लेकिन आज हम आपको इस विडियों के माध्यम से बताएंगे की चार्ल्स को किससे प्यार हुआ था,और उसकी शादी कब और किससे हुई थी। तो एण्ड तक बने रहिएगा। चार्ल्स की पत्नी का नाम है निहिता बिस्वास।।

निहिता बिस्वास नेपाल की रहने वाली है। चार्ल्स और निहिता की मुलाकात के बारे में बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात नेपाल में ही हुई थी। चार्ल्स को जेल में एक ट्रांसलटर की जरूरत थी और इसी सिलसिले में दोनों की मुलाकात भी हुई थी. तब निहिता को लगता था कि चार्ल्स शोभराज बेकसूर है। और उस पर लगे इल्जाम गलत हैं। धीरे-धीरे दोंनो के बीच मेल-जोल बढ़ा और निहिता को चार्ल्स से प्यार हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने शादी कर ली। निहिता इस समय 21 साल की थी, जबकि चार्ल्स उससे दोगुनी उम्र का. सीरियल किलर से शादी करके निहिता भी फेमस हो गई। शादी में दोनों की उम्र के अंतर से भी निहिता चर्चा में रही, इसके बाद निहिता बिग बॉस 5 में दिखाई दी थीं, लेकिन सबसे पहले शो से बाहर हो गईं। सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता विश्वास ने जेल से रिहा होने पर कहा कि उसकी रिहाई का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और वे इससे खुश हैं।

19 साल बाद क्यों हो रही है चार्ल्स की रिहाई

शोभराज की रिहाई के पीछे नेपाल का वरिष्ठ नागरिक अधिनियम है। इसका जिक्र फैसले में किया गया है। शोभराज के वकील लंबे समय से क्षमादान के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। विभिन्न याचिकाओं में उन्होंने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2063 के खंड 12 (1) के प्रावधानों का हवाला देते हुए उसकी जेल की सजा में छूट की मांग की थी। जो उम्रदराज कैदियों की सजा में छूट की अनुमति देता है। शोभराज इस वक्त 78 साल का हो चुका है। यही अधिनियम उसकी रिहाई का बड़ा कारण बना है। इसके साथ ही नेपाल में फ्रांसीसी दूतावास ने भी शोभराज की सेहत को देखते हुए उसकी रिहाई के लिए नेपाल सरकार से संपर्क किया था।  शोभराज के वकील ने उसकी रिहाई पर कहा कि शोभराज पिछले बीस साल से जेल में है। वह नेपाल में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों की सजा अवधि को पूरा कर चुका है। यहां के कानून के मुताबिक 65 साल की उम्र से ज्यादा के कैदी का अगर व्यवहार अच्छा है तो उसकी सजा में 75 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है। आपको यह भी बता दें कि चार्ल्स पर नेपाल सरकार ने पूरी तरह बैन लगा दिया है। अब चार्ल्स अपनी बची हुई पूरी जिंदगी नेपाल में जा नहीं सकेंगें।

रिहाई के बाद भेजा गया फ्रांस

चार्ल्स शोभराज को रिहाई के बाद फ्रांस भेज दिया गया। नेपाल में कोई सुरक्षित ठिकाना न मिलने की वजह से उसे एक दिन की देरी से रिहा किया। 2003 से नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले शोभराज पर हत्या का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ था।
मर्डर के बाद लड़कियों को पहनाता था फूल वाली बिकनी
तेज दिमाग वाले शातिक किलर को आखिरकार बिकनी किलर को कहा जाता है इसके पीछे भी एक कहानी छिपी है। दरसअल कहा जाता है कि उसने कई ऐसी हत्याएं की है जिसमें मृतक युवती फूलों वाले बिकनी पहनने पाई गई है। जिसमें पहला नाम थाइलैंड गल्फ में मृत पाई गई सुंदर हसीना टेरेसा नोलोतन थी। इसके अलावा इसने जितने भी हत्याएं की है उन सभी मृतक हसीनाओं ने बिकनी पहनी हुई थी। तब से ही उसका नाम फेमस बिकनी किलर पड़ गया।
अपराधी चार्ल्स शोभराज पर बन चुकी है ये फिल्म और सीरीज
  • शैडो ऑफ द कोबरा (1989)- यह टीवी फिल्म रिचर्ड नेविल और जूली क्लार्क की पुस्तक ‘द लाइफ एंड क्राइम्स ऑफ चार्ल्स शोभराज’ पर आधारित है। दो घंटे 45 मिनट की यह टीवी फिल्म दो एपिसोड में विभाजित है. फोकस इस बात पर था कि 1970 के दशक के दौरान दक्षिण पूर्व एशिया में पश्चिमी पर्यटकों पर शोभराज ने कैसे हमला किया था। था। इस फिल्म में पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अभिनेता आर्त मलिक ने शोभराज की भूमिका निभाई. उन्होंने फिल्म में उम्दा काम किया था। ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हेलेन बुडे ने शोभराज की प्रेमिका मोनिक लेक्लर की भूमिका निभाई।
  • शोभराज और हाउ टू बी फ्रेंड्स विद ए सीरियल किलर (2004)- साल 2004 में फिनलैंड (Finland) के फिल्म निर्माता जान वेलमैन ने ‘शोभराज, ऑर हाउ टू बी फ्रेंड्स विद ए सीरियल किलर’ नामक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी. फिल्म ने उस समय इस विषय में नए सिरे से रुचि पैदा की थी कि कैसे 22 सितंबर, 2003 को शोभराज को गिरफ्तार किया गया था।

 

 

Related Posts

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक दिल…

Continue reading
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’
  • TN15TN15
  • July 18, 2026

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

  • By TN15
  • July 23, 2026
मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • By TN15
  • July 23, 2026
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

  • By TN15
  • July 23, 2026
प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

  • By TN15
  • July 23, 2026
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील