Noida News : छापों के स्वागत में बंद बाजार

राजेश बैरागी 
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में आज बहुत सी दुकानें बंद थीं।ऐसी बंद दुकानों के स्वामियों के यहां कोई सुख ब्याह शादी या दुख किसी निकट संबंधी की क्षति जैसा होने की जानकारी नहीं मिली। परचून से लेकर टायर पंचर लगाने वाले तक बहुत से दुकानदार अभूतपूर्व छुट्टी पर थे। और तो और प्रधानमंत्री जन औषधि बेचने वाला दुकानदार भी शटर बढ़ाकर गायब था।जो दुकान खोलकर बैठे थे उनकी दृष्टि ग्राहक पर कम और सड़क पर आने जाने वालों पर अधिक थी। उनके चेहरों का नूर गायब था और जबान सूखी थी। यदि किसी दुकान के आगे कोई साधारण सी कार आकर रुक जाए और कुछ देर तक उसमें से कोई न उतरे तो समझो कि दुकानदार को हार्ट अटैक जैसा अनुभव होने लगे। बाजारों में हल्ला मच रहा है कि जीएसटी वाले छापा डाल रहे हैं। उनके साथ दूसरे विभागों के अलावा पुलिस भी है। व्यापारियों के खरीद बिक्री, लेनदेन को जांचा जा रहा है। चूंकि एक भी व्यापारी उनकी जांच या विभागीय मानकों पर खरा नहीं उतर सकता, इसलिए लदना तय है। तो फिर छोटे और औसत दर्जे के व्यापारी क्या करें? सबसे अच्छा तो यही है कि जब तक छापों की गर्मी है, दुकान ठंडी रखी जाए। झड़ और झगड़े सदा नहीं रहते, ऐसा बुजुर्गो से सुनते आए हैं। राज्य के 75 में से 71 जिलों में एक साथ छापों की कार्रवाई चल रही है। निशाने पर छोटे,मोटे और औसत दर्जे के व्यापारी हैं। अभी तक कर चोरी की बरामदगी भी बहुत नहीं है। ऐसा पहले कभी हुआ नहीं है लिहाजा इस कार्रवाई का मतलब समझ नहीं आ रहा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने व्यापारियों से बिना डरे दुकान खोलने का आह्वान किया है। उन्होंने कोई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सरकार की कार्रवाई और सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक का यह आह्वान समूचे माहौल को और रहस्यमय बना रहा है। एक बड़े परचूनिये ने दुकान खोल रखी थी। मैंने पूछा,-तुमने दुकान बंद नहीं की। उसने फीकी हंसी के साथ कहा,- डर कर घर बैठने से ही क्या होगा।’ (साभार नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा)

  • Related Posts

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है…

    Continue reading
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    ‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

    • By TN15
    • June 9, 2026
    मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

    शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

    • By TN15
    • June 9, 2026
    शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    • By TN15
    • June 9, 2026
    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    • By TN15
    • June 9, 2026
    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?