Haryana Unit of Working Journalist of India : 17 को दिल्ली में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित होंगे पत्रकार : सुखीजा

वर्किंग जर्नालिस्ट ऑफ इंडिया की हरियाणा ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकारणी का विस्तार, महिला जिला अध्यक्ष बनी नीरा माटा, जिलाध्यक्ष रजत राणा ने किया कार्यकारणी का विस्तार

करनाल। वर्किंग जर्नालिस्ट ऑफ इंडिया की हरियाणा ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सुखीजा की अध्यक्षता में करनाल के जिलाध्यक्ष रजत राणा ने पत्रकारों की एक मीटिंग का आयोजन गोल्डन मोमैंटस में किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजत राणा ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा करते हुए पत्रकार नीरा माटा को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, अंजली राठी को महिला जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष सोनम खान, महिला जिला सह सचिव सुमन चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश बागी, कंवलजीत सिंह विर्क, गुरदेव सिंह गिल, अनिल लांबा व सुनील बिंदल को जिला कार्यकारणी का सरंक्षक मनोनित किया गया, पूरी टीम इन वरिष्ठ पत्रकारों के मार्ग दर्शक में कार्य करेगी।

पत्रकारों को हर प्रकार की सहायता देने का ऐलान

हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सुखीजा ने 17 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन व इस अवसर पर डब्ल्यू जेआई के सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों डब्ल्यू जे आई ने देश के प्रधानमंत्री को 32 मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिस में एक देश एक एक पत्रकार की तर्ज पर पत्रकारोंं के हितों की योजनाओं को लागू किए जाने की मांग की गई, के बारें में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूजेआई देश पहला और सब से बड़ा पत्रकारों का संगठन है और संगठन की पूरे देश के ईकाईयां स्थापित की हुर्ई है। इस अवसर पर सभी सरक्षकों ने अपने विचार रखे और पत्रकारों का मार्ग दर्शन भी किया और हर प्रकार की सहायता व सहयोग देने का ऐलान किया।

विजय शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त

जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन शर्मा, चमन लाल व मनीश शर्मा, जिला महासचिव की जिम्मेदारी राकेश शर्मा, दिनेश बक्शी को जिला सचिव, नाहर कटारिया और अजय भारद्वाज को जिला सह सचिव, विजय शर्मा को कोषाध्यक्ष, जसप्रित सिंह भिंडर को जिला मीडिया प्रभारी, राधव धीर को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जिला अध्यक्ष रजत राणा ने टीम का गठन करते हुए जिला प्रभारी की जिम्मेदारी विनय विज, जिला सह प्रभारी हरविंद्र सिंह और संजय भाटिया को सौंपी। इस अवसर पर पत्रकार मालक सिंह, साहिल चड्डा, सुशील जैन, रविंद्र, विकास कश्यप, कुसम शर्मा, संजीव शर्मा, इशिका ठाकूर, विकास, विपिन, संजय रैना, हेमा वर्मा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading
    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस