Kisan Andolan : 26 नवम्बर राजभवन पर प्रदर्शन करेंगे मध्य प्रदेश के किसान

भोपाल के अजय भवन में आयोजित बैठक में लिया गए निर्णय, संयुक्त किसान मोर्चे ने किया है देशव्यापी आह्वान

भोपाल। संयुक्त किसान मोर्चे के देशव्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश के किसान भी 26 नवम्बर को मप्र के राजभवन पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के पहले किसान भोपाल के हृदय स्थल यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में इकट्ठा होंगे और वहां से जुलूस बनाकर राजभवन जाएंगे।  इस प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चे के मध्यप्रदेश के घटक संगठनों की एक बैठक एआईकेएस (अजय भवन) के कार्यालय शाकिर सदन में हुयी और इस प्रदर्शन को सफल बनाने की निर्णय लिया गया।

इस प्रदर्शन के साथ संयुक्त किसान मोर्चे की देश तथा प्रदेश स्तरीय मांगों के साथ अलग अलग जिलों के किसानो के प्रमुख मुद्दों से जुड़े ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। एआईकेएस (अजय भवन) के नेता प्रहलाद  बैरागी की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में किसान संघर्ष समिति के डॉ. सुनीलम, मप्र किसान सभा के अध्यक्ष बादल सरोज, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, एआईकेकेएमएस   के मनीष श्रीवास्तव, किसान जाग्रति संगठन के इरफान जाफरी, जागृत आदिवासी दलित संगठन की माधुरी कृष्णास्वामी, मप्र आदिवासी एकता महासभा के बुध्दसेन सिंह गोंड, लालता प्रसाद कोल  के अलावा मप्र किसान सभा के अशोक तिवारी, रामनारायण कुररिया, प्रेमनारायण माहोर, अरुण चौहान, सुरेंद्र जैन, एआईकेएस (अजय भवन) के जनक राठौर,  भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के संदीप ठाकुर, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राजमणि प्रसाद मिश्रा, गुरुप्रसाद कोल, ओबीसी महासभा के एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया, लोकेन्द्र गुर्जर, बीकेयू (टिकैत) के सुभाष मल्होत्रा उपस्थित थे। एकजुटता के रूप में एटक के राज्य महासचिव एस एस मौर्या तथा सीटू के वरिष्ठ नेता गिरिजेश सिंह सेंगर भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत…

    Continue reading
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’