Indian Politics : अरविंद केजरीवाल बोले-जरूरत पड़ी तो भीख मांग कर देंगे योग शिक्षकों को सेलरी, गुजरात में सरकार बनी तो वहां भी चलेगी क्लास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरी वाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता के नशे में है। योग क्लासेज इनके निशाने पर है। मोहल्ला क्लीनिक अगला टारगेट है। ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी क्लासेस को बंद कराना चाहती लेकिन क्लासेज जारी रहेंगी। इसके लिए जो करना पड़े मैं वह करूंगा। भीख मांगकर योगा शिक्षकों को पैसा दूंगा।
केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में हर अच्छे काम को रोकना चाहती है और लगातार हर काम में अड़ंगा डाल रही है लेकिन दिल्ली की जनता इन लोगों को अच्छे सा जवाब देगी। आप मुखिया ने आगे कहा कि जब पंजाब में चुनाव होने थे तब उन्होंने कुमार विश्वास को खड़ा किया था और गुजरात चुनाव हैं तो इन्होंने सुकेश चंद्रशेखर को खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि पंजाब चुनाव के समय कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को लेकर खालिस्तान से संबंधित बयान दिया था। गुजरात में सरकार बनी तो वहां चलेगी क्लास ज्अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में योगा क्लास के साथ-साथ पंजाब में भी योगा क्लासेज चलेंगी। साथ ही अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो भी योग की क्लास चलाई जाएगी।
सुकेश चंद्रशेखर के सारे आरोप झूठे : अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मोरबी से ध्यान भटकाने के लिए सुकेश चंद्रशेखर का मुद्दा लाया गया है। उनके सारे आरोप फर्जी हैं। दरअसल तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेेखर ने आप नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन पर प्रोटेक्शन मनी के नाम पर 10 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है और इस मामले में उप राज्यपाल से शिकायत भी की है।
घड़ी बनाने वाली कंपनी को ठेका क्यों ? केजरीवाल ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर मोरबी में जो पुल टूटा उसकी मरम्मत का ठेका एक घड़ी बनाने वाली कंपनी को क्यों दिया गया ?

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    नृपेंद्र मिश्रा पर नहीं मोदी और अमित शाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?