Contemplation Camp : आठ मिनट के भाषण में हरियाणा के मंत्री को अमित शाह ने टोका चार बार

हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गुरुवार को आयोजित चिंतन शिविर में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को उनके लंबे भाषण के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। साढ़े आठ मिनट के भाषण के दौरान शाह ने उन्हें चा बार टोका और उन्हें याद दिलाया कि उन्हें पांच मिनट दिये गय हैं। विज को स्वागत भाषण देना था। मुख्य भाषण हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को देना था। इसके बाद अनिल विज ने हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, हरित क्रांति के दौरान इसके योगदान, ओलंपिक के दौरान इसके पुरुषों और महिलाओं के प्रदर्शन, राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे खेलों के लिए बुनियादी ढांचे के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि वे खुद हर हफ्ते दरबार लगाते हैं।

आम आदमी की समस्या सुनते हैं लेकिन आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे उनके भाषण में शायद ही कोई जिक्र था। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अनिल विज के पास बैठे थे। वह अनिल विज का भाषण भी ध्यान से सुन रहे थे लेकिन भाषण के चलते वह असहज भी दिख रहे थे। विज ने भाषण के दौरान समय का ध्यान नहीं रखा। इसके बाद शाह ने मंत्री को एक चिट भेजकर अपना भाषण छोटा करने को कहा। हालांकि ऐसा लगता है कि अनिल विजय ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और एक और मिनट के लिए बोलना जारी रखा। इस पर शाह ने अपना माइक ऑन किया और विज को भाषण खत्म करने के लिए संकेत देते हुए माइक बंद कर लिया, लेकिन अनिल विज ने फिर भी ध्यान नहीं दिया।

अमित शाह ने अंत में कहा कि अनिल जी आपको पांच मिनट आवंटित किये गये थे। आप पहले ही साढ़े आठ मिनट बोल चुके हैं कृपया अपना भाषण समाप्त करें। यह इतने लंबे भाषण देन की जगह नहीं है। इसे संक्षिप्त रखें लेकिन विज ने कुछ और सेकंड मांगते हुए बोला कि उन्हें एक और बात करनी है। इसके बाद अमित शाह नाराज हुए और उन्होंने एक बार फिर कहा कि अनिल जी मुझे माफ कीजिए लेकिन ये नहीं चलेगा।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    नृपेंद्र मिश्रा पर नहीं मोदी और अमित शाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?