Tribute to Tikam Singh : ग्राम भोजपुर में रवा राजपूत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

कबड्डी में भोजपुर टीम ने मारी बाजी, बिचपड़ी दूसरे तो खोजकीपुर रही तृतीय स्थान पर, स्वस्थ शरीर एवं दिमाग को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं खेल : योगेश आर्य

पवन राजपूत 

बिजनौर/किरतपुर/भोजपुर। किरतपुर ब्लॉक के निकटवर्ती गांव भोजपुर में टीकम सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टीकम सिंह की पुत्री दिव्यांशी (कनक राजपूत) ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सामाजिक कार्यकर्ता योगेश आर्य ने फीता काटकर प्रतियोगिता को शुरू कराया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए योगेश आर्य ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से सामाजिक कौशल एवं खिलाड़ियों के मस्तिष्क का विकास होता है। खेल भावना से शारीरिक विकास के साथ ही बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है जो भविष्य बनाने बड़ी कारगर साबित होती है। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे पढ़ाई के समय तनाव की स्थिति में दिखाई देते हैं। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में ग्राम सुल्तानपुर सादात (लच्छीरामपुर), बहादुरपुर, भोजपुर, लायकपुरी, लायकपुरी, बिचपड़ी,   सिकरी, पुंडरी कला, बरमपुर, शाहवाजपुर आदि कई गांवों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भोजपुर की टीम ने प्राप्त किया। इस टीम को एन आई एस सर्टिफिकेट कबड्डी कोच आशीष राजपूत कोचिंग दे रहे थे। आशीष राजपूत हाल ही में तमिलनाडु जूनियर नेशनल टीम के कोच रह चुके हैं। द्वितीय स्थान पर बिचपड़ी टीम एवं तृतीय स्थान पर खोजकीपुर टीम रही।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुभाष चंद राजपूत, धर्मवीर राजपूत, अनिल राजपूत, अमर सिंह राजपूत, जसवंत राजपूत, सत्येंद्र कुमार, पवन सिंह राजपूत, बीरबल सिंह ग्राम प्रधान भोजपुर, राकेश कुमार ग्राम प्रधान खेड़ी, अश्विनी राजपूत पुलिस इंस्पेक्टर निवासी भोजपुर, डॉ. प्रवेंद्र राजपूत, जितेंद्र कुमार आर्य, कुलदीप कुमार आर्य  आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजयी  टीम को उपहार स्वरूप धनराशि एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
  • Related Posts

    नहीं रहे बिजनौर की शान सुभाष कश्यप

    जनपद बिजनौर की खुशबू ,संविधान विशेषज्ञ पदम श्री…

    Continue reading
    कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

    वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल