Jammu and Kashmir Politics : महबूबा ने सुनक को लेकर उठाया अल्पसंख्यक मुद्दा, कलाम-जाकिर हुसैन का जिक्र कर बोले कुमार विश्वास, सही बात बुआ

रविशंकर प्रसाद ने भी महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुफ्ती जी क्या आप जम्मू-कश्मीर में एक अल्पसंख्यक कोे राज्य के सीएम के रूप में स्वीकार करेंगी ? कृपया साफ उत्तर दें।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का लेकर भारत सरकार पर तंज कसा। इस पर कवि कुमार विश्वास ने उनकी चुटकी लेत हुए पलटवार किया। दरअसल सुनक के ब्रिटिश पीएम बनने पर मुफ्ती ने खुशी तो जाहिर की लिेकन लगे हाथ तंज भी कस डाला।
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा, ब्रिटेन में पहली बार भारतीय मूल के व्यक्ति का प्रधानमंत्री बनना गर्व का क्षण है। आज जब पूरा भारत इसका जश्न मना रहा है तो यह याद रखना अच्छा होगा कि यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है। हम अभी भी एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभाव पूर्ण कानूनों में बंधे हुए हैं।

कुमार विश्वास ने इन हस्तियों का किया जिक्र

इसके जवाब में कुमार विश्वास ने ट्वीट किया सही बात है बुआ, भारत ने तो डॉ. जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अहमद, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. कलाम साहब जैसे ढेर सारे अल्पसंख्यक भारतीयों के नेतृत्व में खूब प्रगति की है। अब आपको भी जम्मू-कश्मीर में जबरन अल्पसंख्यक बनाये गये धर्म का मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास शुरू करने चाहिए।

रविशंकर प्रसाद ने भी किया मुफ्ती पर पलटवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर टिप्पणी करने वाला महबूबा मुफ्ती का ट्वीट देखा। मुफ्ती जी क्या आप जम्मू-कश्मीर में एक अल्पसंख्यक को राज्य को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी ?

कृपया साफ ढंग से उत्तर दें

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ऋष सुनक के ब्रिटिश पीएम चुने जाने के बाद कुछ नेता बहुसंख्यकवाद के खिलाफ बहुत सक्रिय हो गये हैं। उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम की असाधारण प्रेसिडेंसी १९ वर्षांे तक पीएम रहने वाले मनमोहन सिंह के बारे में संजीदगी से याद दिला रहा हूं। साथ ही एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू अब हमारी राष्ट्रपति हंै।

एक धर्मनिष्ठ हिन्दू हैं ऋषि सुनक

गौरतलब है कि सुनक २१० वर्षांे में ब्रिटेन क प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सनक एक धर्मनिष्ठ हिन्दू हैं और अब वह लंदन स्थित १० डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करने वाले हैं। १० डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का अधिकारिक आवास सह कार्यालय है। दरअसल सुनक भारत के दामाद हंै। इसलिए उनकी सफलता पर भारतीयों की ओर से खूब रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    नृपेंद्र मिश्रा पर नहीं मोदी और अमित शाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?