UP Prayagraj : खून की जगह चढ़ा दिया मौसमी का जूस, मरीज की मौत, अस्पताल सील

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क नजर आती है लेकिन अस्पताल की कुछ कमियों के कारण ही अब स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ताजा मामला प्रयागराज जिले का है, जहां एक निजी अस्पताल की लापरवाही के कारण एक डेंगू मरीज को प्लेट्लेट्स की जगह कथित मौसमी का जूस चढ़ा दिया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और दो दिन बाद मौत हो गई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा तो जरा भी देर न करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।

अस्पताल के मालिक ने किया यह दावा

दरअसल प्रदीप पांडे नाम के मरीज को 17 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद प्रयागराज के ग्लोबल हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। परिजनों का दावा है कि डाक्टरों ने कहा कि उन्हें प्लेट्लेट्स की जरूरत है। इसके बदा वे डाक्टरों की बताई जगह से प्लेटलेट्स लेकर आए। इसके बाद जब ये प्लेट्लेट्स कथित मौसमी का जूस मरीज को चढ़ाया गया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं अस्पताल के मालिक का दावा है कि ये प्लेट्लेट्स दूसरे अस्पताल से लाई गई थीं। मरीज को रिएक्शन के बाद इसे चढ़ाना बंद कर दिया गया था।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने तत्कालन लिया एक्शन

दरअसल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन एक्शन में आ गया, जिसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया, जिसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहीं बृजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा डेंगू मरीज को प्लेटटे्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल को सीज कर दिया गया है। प्लेट्लेट्स पैकेट को जांच के लिए भेज दिया गया है। दोषी पाए जाने पर हॉस्पिटल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया