Tribute to Mulayam Singh Yadav : भारतीय राजनीति में इतिहास रचा नेताजी ने : सूबे यादव

देवेंद्र अवाना ने कहा-नेता जी ने किसानों मजदूरों और दबे कुचले लोगों के लिए किया काम, देवेंद्र गुर्जर ने कहा-चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी नेता ने किसानों की सुध ली तो वे नेता जी ही थे 

सपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 71 स्थित सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को किया याद 

नोएडा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री  नेताजी  मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा सेक्टर 71 में सपा कार्यालय पर आयोजित की गई।  पूर्व अध्यक्ष सूबे यादव एवं देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मा मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष सूबे यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।  वे मूलतः एक शिक्षक थे किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर वे राजनीति में आये थे। तथा समाजवादी पार्टी बनायी थी।

मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक जीवन में 10 बार विधायक चुने गए और 7 बार सांसद भी रहे. वे तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने।  नेताजी का जीवन संघर्ष सफलता की अनूठी मिसाल है उनका जीवन संघर्ष प्रेरणादायक है ।  नेताजी गांव गरीब किसान मजदूर की समस्याओं को समझते थे ।   इसलिए मुलायम सिंह यादव जी को धरतीपुत्र के नाम की ख्याति प्राप्त हुई उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद वह कर दिखाया जिस का सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए मुश्किल है।

सपा नेता देवेंद्र अवाना ने कहा कि नेता जी ने किसानों मजदूरों और दबे कुचले लोगों के लिए काम किया। इस अवसर पर  कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नेता जी के बताए रास्ते पर चलेंगे जैसे नेता जी कमजोरो की आवाज बने वैसे ही हम लोग भी कमजोरो की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को आत्मसात करने की बात कही चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी नेता ने किसानों की सुध ली तो वे नेता जी ही थे उन्होंने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को याद करते हुए कहां की जो व्यक्ति नेताजी से जुड़ गया उन्होंने कभी नेताजी को नहीं छोड़ा नेताजी कार्यकर्ताओं को डांटते भी स्नेह भी करते थे और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझते थे

इस मौके पर पूर्व मंत्री अय्यूब अंसारी,अशोक चौहान, सूबे यादव, राकेश यादव देवेंद्र अवाना,भरत यादव, देवेन्द्र गुर्जर,जगत चौधरी, रामवीर यादव, सुन्दर यादव, विनोद यादव,मनोज चौहान,अरुण यादव, भीष्म यादव, मोहम्मद नौशाद ,लखन यादव,नरूला हसन,कालू यादव,प्रेमपाल यादव, नरेन्द्र शर्मा, मुन्ना आलम मोहम्मद तस्लीम, चिंटू त्यागी, राहुल त्यागी, ओमवीर गुर्जर,मीन्टू चौहान,टीटू यादव,वीरपाल अवाना,लोकेश यादव, भूषण शर्मा,आदि नेता गण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Sachchidanand Sinha on his Birthday : समाजवादियों का आदर्श ‌ पुरुष चला गया!
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन उम्र के 98 साल पूरा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं