Himachal Assembly Elections : भाजपा की पहली लिस्ट, सबसे बड़े मंत्री का नाम ही गायब, कुछ और भी झटका

Himachal Assembly Elections : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कई हैरान करने वाले फेरबदल सामने आये हैं। सबसे बड़ा फेरबदल मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी में देखने को मिला है।    

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कई हैरान करने वाले फेरबदल सामने आये हैं। सबसे बड़ा फेरबदल मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में देखने का मिला है। पार्टी की ओर से जारी सूची में विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर से विधायक और जयराम ठाकुर के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र ठाकुर का नाम सूची से गायब है। धर्मपुर सीट से इस बार महेंद्र ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में होंगे। वहीं भाजपा की ओर से पहली सूची में दूसरा सबसे बड़ा फेरबदल नूरपुर विधानसभा क्षेत्रमें किया गया है। वहां मौजूदा विधायक और जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री रहे राकेश पठानिया का चुनावी हल्का बदला गया है। उन्हें नुरपुर के बजाय इस बार फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है।

विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में इस बार रणनबीर सिंह निक्का पर भाजपा ने दांव खेला है।   रणवीर सिंह निक्का भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर में पूर्व में महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वह्न कर चुके हैं। पार्टी में लगातार हो रही अदेखी के चलते इस बार निक्का ने आजाद चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। करीब 15 दिन पहले शुरू किया गया जनसंपर्क अभियान में उन्होंने नूरपुर की जनता के एक बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ लिया था। खासकर युवा वर्ग ने पठानिया और महाजन का साथ छोड़कर निक्का का दामन थाम लिया था।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना