नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर एनएसए के तहत केस दर्ज

वाराणसी, वाराणसी पुलिस ने वाराणसी के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के परिसर में नौ साल की बच्ची का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने वाले सिंकू उर्फ अजय कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), विक्रांत वीर ने कहा कि घटना के बाद आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

शुक्रवार की सुबह स्कूल के शौचालय जाने पर स्कूल के सफाईकर्मी सिंकू ने कक्षा 3 की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था।

उसे अकेला पाकर सिंकू ने उसका यौन शोषण किया। घर आने के बाद किशोरी ने अपनी आपबीती मां को सुनाई।

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर सिगरा पुलिस में आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के आला अधिकारी स्कूल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त के बाद पुलिस की आठ टीमें उसे पकड़ने में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

स्कूल में दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लेते हुए, वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने मामले की जांच के लिए वरुणा क्षेत्र के उप पुलिस आयुक्त, विक्रांत वीर के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

Related Posts

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे…

Continue reading
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

  • By TN15
  • August 8, 2026
जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

  • By TN15
  • August 8, 2026
कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?