Six Sigma Healthcare : देश में पहली बार वायुसेना के गरुड़ कमांडो ने दिया सिक्स सिग्मा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

देश में दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में हेल्थ केयर सेवाएं देने के अभियान में लगी सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर को भारतीय वायु सेना ने भी प्रशिक्षण दिया है। बेहद कठिन ट्रेनिंग मानी जाने वाली यह ट्रेनिंग गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र वायु सेना स्टेशन चांदीनगर में दी गई।


देश में यह शायद पहला मौक़ा है जब किसी सिविलियन को भारतीय वायु सेना के स्पेशल फोर्सेस गरुड़ कमांडो ने सबसे कठिन समझी जाने वाली ट्राइंग दी हो। भारतीय वायु सेना ने हेल्थ केयर सेवा देने वाले कम्पनी ”सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर” को यह सम्मान दिया। सिक्स सिग्मा के लिए यह सम्मान की बात तो है ही साथ ही यह बेहद जरूरी और उपयोगी भी है। जिसकी वजह देश में बेहद दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षों से अपनी हेल्थ सेवाएं दे रही है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष भी केदारनाथ में हजारों लोगों के जीवन रक्षा का काम सिक्स सिग्मा ने किया है और अब केदारनाथ के बाद सिक्स सिग्मा ने अमरनाथ यात्रियों की सेवा करने की तैयारी की है लेकिन इससे पूर्व भारतीय वायु सेना के इस स्पेशल फोर्सेस गरुड़ कमांडो की यह ट्रेनिंग हासिल करना उनके लिए गर्व की बात है।

इस ट्रेनिंग का उन्हें क्या लाभ होगा और भारतीय युवा सेना ने उन्हें यह ट्रेनिंग क्यों दी ?यह सवाल भी आपके जेहन में उठ रहे होंगे। दरअसल यह सेवा सबसे बड़े अभियान के लिए यह बेहद उपयोगी है। ऐसे स्थानों पर सरकारी हेल्थ सेवाएं पहुंचाना किसी मिशन से कम नहीं होता।

देश के पहाड़े और दुर्गम स्थानों पर क्वालिटी हेल्थ सेवाएं देने आज सरकर के लिए भी आसान नहीं है लेकिन सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर यह सेवाएं वर्षों से निःशुल्क दे रही है। इस कोरोना काल में सिक्स सिग्मा ने 350 टन जरूरी वस्तुओं को देश के कई हिस्सों में हेलीकॉप्टर की सहायता से नेपाल , केदारनाथ भेजा गया और पीड़ितों को बचाया गया। हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की मेडिकल टीम वर्ष 2009 से दे रही है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में ये सेवाएं  निःशुल्क उपलब्ध करना आसान काम नहीं है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम श्री केदारनाथ, श्री मद्महेश्वर और श्री तुंगनाथ धाम में मेडिकल सेवा दे रही है।

निःस्वार्थ कार्य के लिए संस्था किसी से कोई दान नहीं लेती है। भारतीय वायुसेना अध्यक्ष श्री वी. आर. चौधरी ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस के कार्यों की तारीफ़ की और उनके ही आदेश पर चांदीनगर में यह प्रशिक्षण दिया गया। अब सेना का साथ और सहयोग मिलने के बाद सिक्स सिग्मा की सेना आसानी से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी मरीजों की बेहतर सेवाएं कर सकेगी।

वायु सेना के चांदीनगर स्टेशन में मिली इस ट्रेनिंग ने सिक्स सिग्मा को बेहद मजबूर बना दिया। सिक्स सिग्मा स्वास्थ्य सेवाओं के मानचित्र हर जगह उलब्ध है। लिहाज़ा सिक्स सिग्मा की साहसी सेना का पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में काम करने लिए उसे तकनीक और ताकत के साथ भी मजबूत होना चाहिए और यही ताकत और तकनीक सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर की टीम के प्रथम पांगती के हेल्थ योद्धाओं ने हासिल की। सिक्स सिग्मा को यहाँ मुख्य तौर से बाधा क्रॉसिंग ड्रिल, वॉल क्लाइम्बिंग, स्लाइथरिंग, रैपलिंग, बिना सहारे पहाड़ पर चढ़ना, भारी बोझ के साथ कई किलोमीटर की दौड़ और घने जंगलों में रात आदि के लिए ट्रेंड किया गया। अब सिक्स सिग्मा की मेडिकल टीम हिमालय की ऊँची-ऊँची चोटियों पर भी पहुंचकर लोगों की सेवा कर उनकी जान बचा सकेगी और अपने वादे अनुसार लोगों की ” कहीं भी –कभी भी –और किसी भी मौसम में ” जान बचा कर अपने दावे को मजबूत करने का काम करेगी।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी