Afghanistan Crime : शियाओं का फिर कत्लेआम, जुमे पर धमाके से 19 लोगों की मौत और 27 घायल

तालिबान की ओर से नियुक्त प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि दशती बारची इलाके में शुक्रवार सुबह यह विस्फोट हुआ। इस क्षेत्र में अधिकतर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग रहते हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया बहुल इलाके में शुक्रवार तड़के बम ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से १९ लोगों की मौत हो गई और २७ अन्य घायल हो गये। तालिबान की ओर से नियुक्त प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि दशती बारची इलाके में शुक्रवार सुबह यह विस्फोट हुआ। इस क्षेत्र में अधिकतर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग रहते हैं। विस्फोट की तत्काल किसीने जिम्मेदारी नहीं ली है।

रिपोर्ट के अनुसार दशती बारची इलाके में एक एजुकेशन सेंटर में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। मृतकों और घायलों में ज्यादातर हाईस्कूल के छात्र और छात्राएं हैं। ये बच्चे यहां पर यूनिवर्सिटी एंट्रेस एगजम की तैयारी कर रहे थे। इसे काज हायर एजुकेशन सेंटर के तौर पर जाना जाता है, जो बच्चों को कॉलेज एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कराता है।
छात्रों से भरे कमरे को निशाना बनाना शर्मनाक ज् अफगानिस्तान के लिए अमेरिकी प्रभारी करेन डेकर ने ट्वीट करके हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा परीक्षश देने वाले छात्रों से भरे कमरे को निशाना बनान शर्मनाक है। सभी छात्रों को शांति से और बिना किसी डर के पढ़ाई करने का अधिकार है। हम पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति शोक जाहि करते हैं।

सालभर पहले अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से इस तरह के एक के बाद कई हमले हुए हैं। इसी महीने २३ तारीख को काबुल में एक मस्जिद के पास कार बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई बच्चों समेत ४१ अन्य घायल हो गये थे। शहर के राजनयिक क्षेत्र में इस विस्फोट के बाद आसमान में काला धुंआ छा गया और इस दौरान कई मिनट तक गोलियों की आवाज सुनी गई। मस्जिद के समीप सड़क के किनारे विस्फोटकों से लदी गाड़ी खड़ी की गई थी और जुमे की नमाज के बाद नमाजी जब मस्जिद से बाहर आ रहे थे तब उसमें विस्फोट कराया गया।

  • Related Posts

    US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान…

    Continue reading
    मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड

    पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    • By TN15
    • June 6, 2026
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    ‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

    • By TN15
    • June 6, 2026
    ‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

    के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

    • By TN15
    • June 5, 2026