कांग्रेस ने दोनों सदनों में अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

नई दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में अपने सांसदों को उपस्थित रहने के लिए तीन पंक्तियों का व्हिप जारी किया है। जिसमें उन्हें 29 नवंबर को सुबह 11 बजे सदन में उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले, बीजेपी ने भी गुरुवार को अपने राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया था और उन्हें 29 नवंबर को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि 29 नवंबर को सरकार तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने से जुड़ा विधेयक ला सकती है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश की ओर से जारी किये गए व्हिप में कहा गया है, लोकसभा में 29 नवंबर को कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। सभी कांग्रेस सदस्यों से आग्रह है कि वे सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक हाउस में मौजूद रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।

वहीं कांग्रेस की ओर से इससे पहले राज्यसभा में भी कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश की ओर से जारी व्हिप में कहा गया है।

दूसरी ओर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिख्रकर संसद में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे बैठक में मौजूद रहने की अपील की है।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को रणनीति समिति की बैठक के बाद एक बार फिर विपक्षी एकता की प्रतिबद्धता दोहराई थी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, संसद सत्र में सभी जरूरी मुद्दे उठाए जाएंगे। खासतौर पर 29 नवंबर को जब सत्र की शुरूआत होगी तो किसानों से जुड़े मुद्दों और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग करेंगे। महंगाई, पेट्रोल और डीजल की कीमतें, चीनी आक्रामकता और जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी उठाएंगे और विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए टीएमसी समेत सभी विपक्षी पार्टियों से भी बात करेंगे।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!