छूट गए परिवार

टूट रहे परिवार हैं, बदल रहे मनभाव।
प्रेम जताते ग़ैर से, अपनों से अलगाव।।

अगर करें कोई तीसरा, सौरभ जब भी वार।
साथ रहें परिवार के, छोड़े सब तकरार ।।

बच पाए परिवार तब, रहता है समभाव ।
दुःख में सारे साथ हो, सुख में सबसे चाव ।।

परम पुनीत मंगलदायक, होता है परिवार।
अपनों से मिलकर बने, जीवन का आधार।।

प्यार, आस, विश्वास ही, रिश्तों के आधार।
कमी अगर हो एक की, टूटे फिर परिवार।।

आपस में विश्वास ही, सब रिश्तों का सार।
जहाँ बचा ये है नहीं, बिखर गए परिवार।।

रिश्तों के मनकों जुड़ा, माला- सा परिवार।
टूटा नाता एक का, बिखरा घर-संसार।।

देश-प्रेम की भावना, है अनमोल विचार।
इसके आगे तुच्छ है, जाति, धर्म परिवार।।

क्या एकांकी हम हुए, छूट गए परिवार।
बच्चों को मिलता नहीं, अब अपनों का प्यार।।

प्यार प्रेम की रीत का, रहता जहाँ अभाव।
ऐसे घर परिवार में, सौरभ नित्य तनाव।।

सुख दुख में परिवार ही, बनता एक प्रयाय।
रिश्ते बांधे प्रेम के, सौरभ बने सहाय।।

डॉ सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप