Justice Soon : अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या बेहद शर्मनाक, त्वरित निष्पक्ष हो कार्यवाही : स्वराज इंडिया की महिला सेल

 Justice Soon : उत्तराखंड की नवयुवती अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या बेहद शर्मनाक, त्वरित निष्पक्ष कार्यवाही हो

स्वराज इंडिया की महिला सेल ने उत्तराखंड से 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का पहले गायब हो जाना और उसके बाद उसकी हत्या का खुलासा जितना खेदजनक बताया है। महिला सेल की अध्यक्ष ने कहा कि शर्मनाक ये है कि उसकी हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपने होटल मालिक के कहने पर वेश्यावृत्ति को नहीं अपनाया। एक युवती जो अपनी मेहनत के दम पर, प्रतिभा के दम पर ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहती थी, उसे इस कोशिश का खामियाजा अपनी जान गंवा कर देना पड़ा।

ये हत्याकांड इसलिए और भी विभित्स हो जाता है क्योंकि प्रदेश का प्रशासन लगातार इससे कन्नी काटते दिखाई दिया। अब जैसा सामने आया है कि भाजपा के नेता का बेटा इसमें संलिप्त हो सकता है। प्रशासन का ढुलमुल रवैया क्या इसलिए था? उत्तराखंड की जनता का रोष अगर नहीं होता तो शायद ये केस किसी ठंडे बस्ते में चला जाता।

उत्तराखंड प्रदेश की उत्पत्ति ही महिला आंदोलन के कारण हुई है। ऐसे में इसी प्रदेश से आने वाली ऐसी खबर सामाजिक पतन के साथ साथ प्रशासनिक कमजोरी भी दर्शाती है।

महिला स्वराज इस प्रकरण की निंदा करते हुए यह भी याद दिलाना चाहता है कि देश में बढ़ती बेरोजगारी की सबसे भयंकर मार महिलाओं और युवतियों पर पड़ी है जिनके लिए पहले से ही लिंग भेद के कारण रोजगार के सीमित अवसर थे। लेकिन अब तो इन सीमित अवसरों का भी अकाल सा पड़ गया है। ऐसे में महिला उत्पीड़न, विशेषकर यौन उत्पीड़न, के प्रकरण बढ़ेंगे। अंकिता को जिस तरह से प्रताड़ित किया गया, क्या यह संभावना नहीं हो सकती कि ऐसा उत्पीड़न अन्य महिलाओं और युवतियों का भी हुआ हो? ऐसे में प्रश्न राष्ट्रीय महिला आयोग को करना चाहिए। महिला स्वराज राष्ट्रीय महिला आयोग से मांग करता है कि इस शर्मनाक प्रकरण की निष्पक्ष जांच तो हो ही, साथ ही इसकी भी जांच हो कि इसी तरह के कुकर्म में अभियुक्त पहले भी संलिप्त हैं? ये जांच समयबद्ध हो और इसकी न्यायिक प्रक्रिया भी समयबद्ध की जाए।

इसके अतिरिक्त अब उत्तराखंड प्रशासन एक दम से उत्कण्ठित हो बुलडोजर से होटल गिराने की प्रक्रिया करता दिख रहा है। ये जनता को केवल बहलाने जैसा लगता है। क्योंकि अगर होटल मापदंडों के अनुरूप नहीं बना था, तो अब तक प्रशासन की जानकारी में क्यों नहीं आया। महिला स्वराज देश के कानून के तहत एक मजबूत न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए, प्रशासन की ढील की भी जांच की मांग करता है।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’