KWK शो पर गौरी खान ने पहली बार आर्यन खान की गिरफ़्तारी पर तोड़ी चुप्पी

गौरी खान 17 साल बाद किसी रीऐलिटी शो पर नजर आईं। वे हाल ही में कॉफी विद करण शो पर अपनी बेस्ट फ्रेंड्स भावना पांडे और महीप कपूर के साथ दिखीं। इस दौरान उन्होनें अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ़्तारी पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। गौरी ने बताया कि यह उनकी फैमिली के लिए बहुत मुश्किल समय रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी मदद की है, वो उनकी शुक्रगुजार हैं।

gauri khan, bhawna pandey, maheep kapoor on kwk

कारण ने पूछा गिरफ़्तारी से संबंधित सवाल

शो में करण ने गौरी से केस के बारे में Indirectly बात करते हुए पूछा, “यह आर्यन के लिए बहुत ही मुश्किल रहा होगा और आप सब मजबूती से एक साथ खड़े रहे। एक मां के रूप में मैं तुम्हें समझ सकता हूं। हम सब एक ही फैमिली के मेंबर्स हैं और मैं भी उसी परिवार का एक सदस्य हूं। यह बिल्कुल आसान नहीं रहा होगा और गौरी आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरी हैं। आपका क्या कहना है ऐसे मुश्किल Situation को संभालने को लेकर जब परिवार पर मुसीबत आती है?”

Karan Johar and Gauri Khan on KWK

ये भी पढ़ें: साथ देखने को मिलेंगे अर्जुन- मलाइका- अरबाज़?

ड्रग केस में बेटे की गिरफ्तारी पर बोलीं गौरी खान

गौरी पहली बार आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बोलीं, “हम जिस दौर से गुजरे हैं, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन हम फैमिली के रूप में एक अच्छे स्पेस में हैं। सब हमें प्यार कर रहे हैं। हमारे सारे दोस्त और जिन लोगों को हम जानते भी नहीं, उन्होंने भी हमारा साथ दिया है। इतने सारे प्यार और मैसेजेस के लिए मैं खुद को ब्लेस्ड फील करती हूं। जिन लोगों ने हमारी मदद की है, मैं उन सभी की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।”

Aryan Khan with Gauri Khan

अक्टूबर 2021 में हुए आर्यन खान गिरफ्तार

बता दें, आर्यन को NCB ने अक्टूबर 2021 में मुंबई कोस्ट पर एक क्रूज शिप से ड्रग्स के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आर्यन को 26 दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था। आर्यन के खिलाफ सबूत न मिलने के कारण उन्हें 28 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया। अरबाज मरचेंट, ने गवाही दी कि आर्यन के पास ड्रग्स नहीं थे और उन्होंने अरबाज को भी ड्रग Carry करने से मना किया था।

Aryan Khan Pics

आर्यन ने की सोशल मीडिया पर वापस एंट्री
आर्यन खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वापस एंट्री करी है। उन्होंने बहन सुहाना खान और भाई अबराम के साथ एक पिक्चर शेयर की थी।

Aryan Khan, Suhana Khan, Abram Khan

इसके अलावा उन्होंने अपने फोटोशूट की भी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। आर्यन खान ने अमेरिका में South California University के School Of Cinematic Arts से फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स और टेलीविजन की डिग्री हासिल की है। आर्यन ने अपनी स्कूलिंग United Kingdom और मुंबई से की है।

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर ने किया बेटे का नाम रीवील

– Taruuna Qasba 

Related Posts

नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म…

Continue reading
‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर