Bihar Politics : 2025 में प्रधानमंत्री बनेंगे या फिर आश्रम खोलेंगे नीतीश कुमार ?

Bihar Politics  : शिवानंद तिवारी ने कहा-तेजस्वी को सीएम बनाकर आश्रम खोल लें नीतीश तो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-सवार्ेच्च पद पर देखना चाहते हैं लोग

बिहार की राजनीति भी गजब है। जदयू नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटे हैं तो राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को बेहद चौंकाने वाली सलाह दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री का रानजीतिक प्रशिक्षण के लिए एक आश्रम खोलने और तेजस्वी यादव को सीएम का पद सौंपने का मशवरा दिया है। तिवारी ने एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह सलाह दी। इस पर जनता दल यू ने भी जवाब दिया है।

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोग नीतीश कुमार को सर्वोच्च पद पर देखन चाहते हैं और अगर किसी को आश्रम जाने की जरूरत लगे तो उन्हें खुद खोल लेना चाहिए। पटना में आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा बहुत पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि वह आश्रम खोलेगे और वहां राजनीतिक प्रशिक्षण देंगे। मैं तो उन्हें 2025 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद उस आश्रम को खोलने की याद दिलाऊंगा हद वहां के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दूंगा।

बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। इसके जवाब में जनता दल यू ने काह कि लोग नीतीश कुमार को सवार्ेच्च पद पर देखना चाहते हंै। जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, नीतीश कुमार जी अभी आश्रम नहीं खोलने जा रहे हैं करोड़ों देशवासिायें की दुआएं उनके साथ हैं जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के सवार्ेच्च शिखर पर रहकर भारत की जनता की सेवा करते रहें। लेकिन अगर आपको जरूरत लगे तो आपको किसी आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए।

उधर बीजेपी बिहार के अध्यक्ष संजय जायसवाल के एक बयान की भी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने गलती से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की जगह प्रधनामंत्री बोल दिया था। दरअसल एक सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा यह बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना कार्यक्रम करती रहती है और उसी के तहत पहले आरा में हुआ, पटना में और इस बार पूर्णिया में हो रहा है। खास बात यह है कि यहां पर इलाके मे बहुत तरह के चैलेंजस हैं और पहली बार सत्ता से नीतीश कुमा के प्रधानमंत्री बनने के कार्यक्रम के बाद यह कार्यक्रम हो रहा है।

  • Related Posts

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

    Continue reading
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    नई दिल्ली। हमारे समाज  के लिए हमेशा समर्पित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार