Maharashtra Politics : सीएम शिंदे ने किया छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण तो एनसीपी ने दूध से नहला कर किया शुद्धिकरण

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विपक्ष की अनदेखी करना महंगा पड़ गया। एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया तो एनसीपी ने दूध से नहला कर उसका शुद्धिकरण कर दिया। दरअसल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया तो विपक्ष के नेताओं को नहीं बुलाया। इस बात से नाराज एनसीपी की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शिंदे को देशद्रोही मुख्यमंत्री करार देकर प्रतिमा को दूध से नहलाया, जिसे उन्होंने शुद्धिकरण का नाम दिया। दरअसल यह प्रतिमा बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट है। ताजा घटनाक्रम औरंगाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण से जुड़ी है। सीएम शिंदे ने इस प्रतिमा का अनावरण १६ सितम्बर को किया था कि १७ सितम्बर यानी कि आज एनसीपी की युवा विंग से जुड़े नेता कॉलेज आ धमके और प्रतिमा को पानी से धोने लगे। एनसीपी नेताओं ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण देशद्रोही मुख्यमंत्री ने किया है। इसलिए उन्होंने पहले दूध और फिर जल से प्रतिमा को नहलाया है और शुद्धिकरण किया है।
दरअसल प्रतिमा के अनावरण समारोह के निमंत्रण पत्र में विपक्षी दल के नेत अंबादास दानवे और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल नहीं होने से छात्र संघ आक्रामक हो गया था। प्रतिमा के अनावरण के निमंत्रण पत्र को लेकर भी विवाद है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, रोहयो मंत्री संदीपन भुमरे, मंत्री अब्दुल सत्तार, उदय सामंत, अतुल सावे के नाम निमंत्रण में हैं लेकिन दूसरी ओर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे का नाम नहीं था। इसके अलावा छात्र संगठनों को भी निमंत्रण पत्र नहीं दिये जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई