Entertainment : सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं जुबिन नौटियाल

बॉलीवुड के मशहुर सिंगर जिन्होंने ‘राता लंबियाना’, ‘दिल गलती कर बैठा है’ जैसे सुपरहिट गाने दिए जुबिन नौटियाल सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे है वैसे तो इनके लाखों फैंस है लेकिन आखिर किस वजह से ये ट्रोल्स के निशाने पर आ गए? और ऐसा भी क्या हो गया जो जुबिन नौटियाल से जनता इतनी खफा हो गई है?

सिंगर जुबिन नौटियाल ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं और बता दें कि ट्रेंड होने की वजह अच्छी नहीं हैं. ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal इस समय पहले नंबर पर ट्रेंड हो रहा है. इस हैशटैग पर हजारों से ज्यादा ट्वीट्स किए गए हैं और इसके जरिए ही बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. आपको बता दें कि जुबिन नौटियाल ट्विटर पर अपने अगले कॉन्सर्ट की वजह से ट्रोल्स का शिकार हो गए हैं. यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और तो और पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं. बता दें कि ट्विटर पर जुबिन नौटियाल के अगले कॉन्सर्ट का पोस्टर वायरल हो रहा है. तो इस पोस्टर में ऑर्गनाइजर के नाम को लेकर बवाल शुरू हो गया है. कई यूजर्स ने इस पोस्टर को शेयर कर दावा किया है जय सिंह नाम का ये शख्स असल में भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है. जी हां… यूजर्स का कहना है कि जय सिंह नाम का ये शख्स असल में भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है. यूजर्स का कहना है कि शख्स का नाम जय सिंह नही बल्कि रेहान सिद्दिकी है. तो भई जुबिन नौटियाल का अगला ये कॉन्सर्ट उसके गले का फंदा बन गया है जिसकी वजह से जुबिन नौटियाल के पीछे जनता पड़ गई है.

आपको आगे बता दें कि जय सिंह के नाम पर ही ये सारा बवाल खड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि जय सिंह एक वॉन्टेड क्रिमिनल है जिसे 30 साल से पुलिस सर्च कर रही है. उस पर ड्रग तस्करी से खालिस्तान को सपोर्ट करने समेत कई सारे गंभीर आरोप हैं. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि जय सिंह आतंकवादी समूह ISI से भी जुड़ा है. ढेरों यूजर्स ने जुबिन नौटियाल पर आरोप लगाया कि वो देशद्रोहियों के कॉन्सर्ट करते हैं. जो कि ये देश के खिलाफ है और ऐसे में जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करना चाहिए. तो वही अब जुबिन के साथ साथ यूजर्स ने एक बार फिर बॉलीवुड को भी घेरे में ले लिया है. और तो और कई यूजर्स सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी इसमें घसीट रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि सिंगर अरिजीत सिंह ने भी जय सिंह नाम के शख्स के साथ कई कॉन्सर्ट किया हुआ है.

हम सभी को ये पता है कि जुबिन नौटियाल म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं. उन्होंने ‘तुम ही आना’, ‘लुट गए’, ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’ जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं. जिसकी वजह से लोग उनके नए गानों का इंतजार करते है. उन्होंने बॉलीवुड में अपने सिंगिग करियर की शुरुआत फिल्म सोनाली केबल के गाने ‘एक मुलाकात’ को गाकर किया था. जुबिन के सिंगिंग स्टाइल और आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं.

  • Related Posts

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर…

    Continue reading
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर रितु…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

    हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

    • By TN15
    • August 8, 2026
    हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान