Tik Tok Star Sonali phogat : गोवा के कर्लीज क्लब पर चला बुलडोजर

Tik Tok Star Sonali Phogat : टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता Sonali Phogat के केस में नए नए खुलासे के बाद आखिरकार सब सामने आ ही गया है कि सोनाली के PA सुधीर सांगवान ने ही Sonali की हत्या की है जिसके चलते आज वो दुनिया में नही है. तो वही आपको बता दें कि Sonali Phogat की मौत गोवा के जिस क्लब में हुई थी, सरकार ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। North गोवा के अंजुना में स्थित Curlies Club को ढहाया जा रहा है। सरकार के बुलडोजर के जरिए कल्ब की ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया है।

क्यों चर्चा में है Curlies Club –

बता दें कि Curlies Club पर कई मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसी वजह से इसे ध्वस्त किया जा रहा है। और इस मौके पर क्लब के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का विध्वंस दस्ता पुलिसकर्मियों के साथ सीआरजेड मानदंडों के उल्लंघन में ‘नो डेवलपमेंट जोन’ में बने रेस्तरां को ध्वस्त करने पहुंचा था।

Tik Tok Star Sonali phogat, Curlies Club
Curlies-club-गोवा स्थित क्लब जिसमें सोनाली फोगाट मौजूद थी

इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस क्लब के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। क्लब के मालिक ने रेस्तरां को गिराने के आदेश पर रोक की मांग की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।
बता दें कि इसी क्लब में Sonali Phogat ने सुधीर सांगवान और सुखविंदर के साथ पार्टी की थी। बताया जाता है कि पार्टी के दौरान उन्हें जबरन ड्रग्स भी दिया गया था। उसके कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई थी। CCTV फुटेज से पता चला था कि सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिलाया जा रहा है। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Tik Tok Star Sonali phogat, Curlies Club
Tik Tok Star Sonali phogat और उनके PA क्लब में

इस फुटेज में सोनाली फोगाट के PA Sudhir Sangwan और सोनाली साथ में डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं इस मामले में अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया है उनमें सोनाली का PA Sudhir Sangwan, दोस्त Sukhwinder, गोवा Curlies Club का मालिक और ड्रग पैडलर शामिल है वहीं सीएम प्रमोद सांवत ने कहा कि हम सोनाली फोगाट की मौत की जांच आखिर तक लेकर जाएंगे

Also Visit –  सोनाली के PA पर लगे दुष्कर्म के आरोप 

क्या कहा पर्यटन मंत्री ने –

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खोंटे ने गुरूवार को कहा कि तटीय राज्य में होने वाली हर घटना को टूरिस्ट से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। गोवा में बाजेपी की नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मंत्री ने यह बयान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि, ड्रग्स की समस्या गंभीर है और राज्य सरकार इससे निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। हम इसे टूरिस्ट से नहीं जोड़ सकते।’ पर्यटन पर गोवा काफी हद तक निर्भर है। मंत्री ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि पर्यटक राज्य में आएं और इसका लुत्फ उठाएं, लेकिन साथ ही जिम्मेदारी से भी पेश आएं।’ उन्होंने कहा कि गोवा सरकार राज्य में पर्यटन को सही दिशा में ले जाने के लिए कार्य कर रही है।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

Tik Tok Star Sonali Phoga के मौत से कई पहलू सामने आ रहें, जब Curlies Club के मालिक को इस बात का अंदेशा थी तब भी उसने किसी प्रकार की रोक नही लगाई, अब जांच में क्लब के अवैध निर्माण की खबरें भी सामने आ रही है। इस खबर पर हमारी नजर बनी रहेगी। यह खबर हमारे सहयोगी स्नेहा ने लिखी थी, आपको यह खबर कैसी लगी आप कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय बता सकते है।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर