Entertainment : सलमान खान का शो बिग बॉस फेमस नहीं विवादित शो भी 

स्नेहा जायसवाल 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ न सिर्फ सबसे फेमस बल्कि सबसे विवादित शो भी है। हर बार ‘बिग बॉस’ का नया सीजन अपने साथ नए ट्विस्ट और टर्न लेकर लौटता है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ जाती है। तो वही बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सिलेक्ट हो चुकी है, लेकिन ऐसे में एक खास बात तो यह है कि ‘बिग बॉस’ के जरिए कंटेस्टेंट न केवल अपनी गेम पावर दिखाते हैं, बल्कि यहां कई ऐसे कंटेस्टेंट भी है जिनको ‘बिग बॉस’ में उनके पार्टनर भी मिले हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में ऐसी कई जोड़ियां बनी हैं जो आज भी साथ हैं। इन जोड़ियों में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा  से लेकर युविका चौधरी और प्रिंस नरुला तक शामिल हैं।

सबसे पहली जोड़ी की बात करें तो जैस्मिन भसीन-अली गोनी
जैस्मिन भसीन-अली गोनी
चुलबुली जैस्मिन और हैंडसम अली गोनी ‘बिग बॉस 14’ में कदम रखने से पहले से एक-दूसरे के Close Friend थे। लेकिन ‘बिग बॉस 14’ में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने एक-दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था। और आज भी ये जोड़ा साथ है.

शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी भी ‘बिग बॉस 13’ में बनी थी। दोनों की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ गई थी कि लोगों ने उन्हें #Sidnaaz का नाम दे दिया था। लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी पसंद थी लोकिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद भी शहनाज आज तक उन्हें याद करती नजर आती हैं। और फैंस Sidnaaz की जोड़ी को आज भी भूल नही पाई है.

माहिरा शर्मा-पारस छाबड़ा

टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की मुलाकात भी ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी। हालाकि दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। ‘बिग बॉस 13’ में आप सभी ने देखा होगा कि किस तरह से ये दोनो एक दूसरे के लिए स्पोर्ट करते नज़र आते थे, और खास बात तो ये है कि वे दोनों आज तक एक दूसरे के साथ हैं।

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और एक्टर आसिम रियाज की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी। सलमान खान के घर में हिमांशी को देखते ही आसिम उनपर दिल हार गए थे। आसिम के नज़दीक आने पर हिमांशी ने अपनी सगाई तक तोड़ दी थी. हिमांशी आसिम की जोड़ी आज भी सलामत है।

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी ‘बिग बॉस 15’ के घर में बनी थी। लोगों ने दोनों को एक साथ खूब पसंद भी किया गया था। इनकी नोकझोक और रोमांस देख इनकी फैन फॉलोवइंग तेजी से बढ़ गई और सबसे अच्छी बात तो ये है कि दोनों आज भी एक साथ हैं। तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस 15’ की विनर रही थी.

युविका चौधरी-प्रिंस नरूला

टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की मुलाकात भी ‘बिग बॉस 9’ के घर में हुई थी। दोनों के बीच यहां प्यार के फूल तो खिले ही, साथ ही ‘बिग बॉस’ से बाहर निकलने के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। प्रिंस नरुला ‘बिग बॉस 9’ के विनर रहे थे.

पवित्रा पुनिया-एजाज खान

टीवी एक्टर एजाज खान और पवित्रा पूनिया का बॉन्ड ‘बिग बॉस 14’ में गहरा होता चला गया था। दोनों पहले लड़े झगड़े और फिर प्यार हो गया. दोनों की जोड़ी ने फैंस का भी खूब दिल जीता है। आज तक दोनों एक-साथ हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट भी किये जाते हैं। तो हमें कॉमेंट में जरूर बताएं कि आपको को कौन सी जोड़ी बेस्ट लगती है.

  • Related Posts

    नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

    Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म…

    Continue reading
    ‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

    भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी