सहारा इंडिया के ख़िलाफ़ सड़को पर उतर आया किन्नर समाज. मांगे अपने पैसे

भुगतान न मिलने की वजह से सहारा इंडिया के खिलाफ पूरे देश देश में लोग सड़कों पर उतर गये हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, हरियाणा, पंजाब और बिहार में निवेशकों और एजेंटों ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है। वैसे तो पूरे देश में लोग भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ सड़कों पर हैं पर बिहार में तो आर-पार लड़ाई चल रही है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में निवेशकों और एजेंटों के आंदोलन में किन्नर भी शामिल हो गये हैं। इन किन्नरों ने भी सहारा इंडिया में निवेश कर रखा है। सहारा इंडिया की मुजफ्फरपुर शाखा में एजेंटों और निवेशकों के साथ मिलकर किन्नरों ने मैनेजर को सड़क पर खींच लिया और वहां पर ही भुगतान की मांग की। किन्नर निवेशकों का कहना था कि उन लोगों ने नाच गाकर जो भी पैसा इकट्ठा किया था वह सब सहारा इंडिया में जमा कर दिया पर अब जब उन्हें पैसे की जरूरत है तो सहारा का  मैनेजर उन्हें पैसा नहीं दे रहा है। जब वे पैसा मांगने जाते हैं तो उनका कल आना परसो आना कहकर टरका दिया जाता है। कोई निवेशक अपना 10  हजार रुपये बता रहा था तो कोई 20  हजार और कोई 50000  हजार।

  • Related Posts

    सरकारी कवि कहने पर भड़क गईं Anamika Jain Amber, हेटर्स को खूब सुनाई! | Podcast | The News15

    Continue reading
    Opration Sindoor: Pakistan के सपोर्ट में आए China और Türkiye, तो Israel ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    • By TN15
    • June 16, 2026
    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस