कनाडा में गरीबी में जीने को मजबूर हैं 13 लाख से अधिक बच्चे

ओटावा, कैम्पेन 2000 द्वारा जारी एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के 13 लाख से अधिक या 17.7 फीसदी बच्चे गरीबी में जीने को मजबूर हैं। यह उन बच्चों की एक बहुत बड़ी संख्या है, जिनके पास पहनने को कपड़े नहीं हैं और माता-पिता द्वारा लंबे समय तक काम ना करने के कारण भोजन के लिए भी तरस रहे हैं।

2019 से उपलब्ध नए आंकड़ों का उपयोग करते हुए, बुधवार को जारी की गई अभियान 2000 रिपोर्ट आय, स्वास्थ्य, सामाजिक असमानताओं और बच्चे और पारिवारिक गरीबी के गहरे स्तर की एक स्पष्ट तस्वीर पेश कर रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह डेटा दिखाता है कि गरीबों को काफी नुकसान पहुंचा है और कनाडा के कुछ हिस्सों में गरीबी में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वास्तव में बच्चे गहरी गरीबी में जी रहे हैं।

कनाडा में सबसे अधिक बाल गरीबी दर नुनावुत क्षेत्र में 34.4 प्रतिशत है। मैनिटोबा प्रांत, 28.4 प्रतिशत की दर के साथ, किसी भी प्रांत में सबसे अधिक है।

रिपोर्ट सबसे हाल ही में उपलब्ध टैक्स डेटा पर आधारित है, जो 2019 से एकत्र किया गया है।

Related Posts

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन