अरुण तुम्हारी याद बरकरार है !

साथी रमाशंकर सिंह ने अरुण जेटली को याद करते हुए उसके याराना, खुलूस,मोहब्बत,अपनेपन मुखालिफ विचारधारा,पार्टी में रहने,भाजपा तथा मुल्क के इस दौर के पहली कतार के कद्दावर नेता होने के बावजूद संबंधों की गर्माहट पर रमा की छोटी सी इस पोस्ट में बहुत कुछ लिख दिया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र जीवन से लेकर दिल्ली की तिहाड़ जेल के लंबे कारावास तथा बाद में जनता पार्टी में एक साथ काम करने के की अनोखी, अनेकों यादें हैं। फिर कभी विस्तार से लिखूंगा। फिलहाल उसको याद करते हुए खालीपन महसूस हो रहा है।

यह उन लंबी मुलाक़ातों में शायद आखिरी थी दो बरस पहले जब अरुण के घर सर्दी की दोपहर वे सब दोस्त इकट्ठे हुये थे जो 1969 से 1977 तक के साथी थे तमाम आंदोलनों में संघर्षों में । फिर सब अपने अपने दलों या पेशों में सक्रिय हो गये पर जब कहीं शादी ब्याह सामाजिक मिलन में मिलते तो ऐसे कि जैसे अंतरंग मित्रों को मिलना चाहिये और फ़ौरन यह तय हो जाता कि जल्दी ही किसके घर कब मिलना है !

राजनीतिक स्थितियों और मत भिन्नता से कभी अंतर नहीं पडा। न हमने आलोचना छोड़ी और न ही किसी ने प्यार से मिलना जुलना। अभी वह सुना जिसका खटका कई दिनों से मन में लगा हुआ था! अरुण कई दिनों से जीवनसहाय सिस्टम पर थे। ढेर बीमारियॉं पल गयीं थीं पर किसी भी क्षण मानसिक शिथिलता व स्मृतिलोप नहीं देखा। अरुण का सर्वश्रेष्ठ रूप बहसों में दिखाई देता था और एकदम स्वत: स्फूर्त । चाहे वह बहस अदालत में हो या संसद में । ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ती थी , सब याद रहता था आँकड़े ,तारीख़, पृष्ठसंख्या,संदर्भ बगैरह सब। अन्यों को कमतर समंझना और कह देना भी उनकी विशेष आदत थी।
बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि अरुण जैटली का सही उत्थान भाजपा के कारंण नहीं बल्कि वीपी सिंह के समय शुरु हुआ जिसके बाद मिली ख्याति के कारण भाजपा ने भुनाया।
भाजपा में वे अकेले व्यक्ति थे जो गैरभाजपा दलों में भी राजनीतिक सहमतियॉं बनाने का कौशल रखते थे ।
बहरहाल भाजपा में प्रतिभा का अकाल और बढ गया है ।
अरुण ! आ रहा हूँ दिल्ली तुम्हें अंतिम बार यह कहने कि मैं तुमसे आज फिर असहमत हूँ इतना जल्दी जाने पर । मेरी ही उम्र के तो हो !

  • राजकुमार जैन
  • Related Posts

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    1 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के स्तंभ,…

    Continue reading
    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    Franco Baresi Dies News: वर्ल्ड कप विजेता इटली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’