Noida News : विशेष अभियान में 10576  लोगों ने कराया कोविड टीकाकरण

Noida News  : करीब 8300 लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई

नोएडा ।   जनपद में बृहस्पतिवार को चले विशेष टीकाकरण अभियान में 10576 लोगों ने कोविड से बचाव को टीकाकरण कराया। एक बार फिर  21 अगस्त (रविवार) को जनपद में सतर्कता डोज के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने कहा  कि सतर्कता डोज कोविड से बचाव के लिए बेहद जरूरी है, इसे सभी पात्र लाभार्थियों को लगवानी चाहिये।

कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभारी डा. सिमिथ यादव ने बताया – बृहस्पतिवार को जनपद में 111 केन्द्रों पर टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 10576 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें करीब 8300 लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई। उन्होंने बताया- अब 21 अगस्त (रविवार) को जनपद में सतर्कता डोज के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। करीब 150 केन्द्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी। डा. यादव ने बताया – जनपद में 30 सितम्बर तक 16 लाख लाभार्थियों को सतर्कता डोज देने का लक्ष्य है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग छह माह पहले दूसरी डोज लगवा चुके हैं, वह सतर्कता डोज अवश्य लगवा लें।

आजादी के  अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से ढाई माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क सतर्कता डोज लगाई जा रही है। इससे पहले केवल स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को ही निशुल्क सतर्कता डोज की सुविधा थी।

उन्होंने बताया- कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लेने वाले लाभार्थी सतर्कता डोज के लिए कोर्बिवैक्स का चयन कर सकते हैं, भारत सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। कोर्बिवैक्स पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है। पहले यह वैक्सीन केवल 12 से 15 वर्ष तक के बच्चों को दी जा रही थी। सरकार का प्रयास है कि कोविडरोधी टीके की दूसरी डोज के छह माह पूरे करने वाले सभी लाभार्थियों को जल्दी से जल्दी सतर्कता डोज दे दी जाए।

  • Related Posts

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार (20 जून)…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 20, 2026
     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    • By TN15
    • June 20, 2026
    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज