Uttar Pradesh News : बरेली में कांवड़ यात्रा पर गंदा पानी फेंकने पर बवाल, धरने पर बैठे कांवड़िए

Uttar Pradesh News : पुलिस ने कहा-आरोपी गिरफ्तार कर मामले का करा दिया गया है समाधान

उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ यात्रा ले जा रहे लोगों पर गंदा पानी फेंकने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गये, जिसके बाद जमकर बवाल मचा। आरोप के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के परगबा गांव में कांवड़ यात्रा पर एक मकान की छत से गंदा पानी फेंका गया, जिसके बाद कांवड़िए वहीं धरने पर बैठ गये। हालांकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों समुदायों को समझाकर मामला शांत कराया। कांवड़ियों का आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने कावड़ ले जा रहे समूह पर गंदा पानी डाला और पथराव भी किया। इस घटना के बाद कांवड़िए वहीं धरने पर बैठ गये। इसके अलावा कांवड़ियों में शामिल बच्चों को भी लाठी डंडे से पीटा गया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरेली पुलिस ने कांवड़ियों पर हमला करने वालों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल कैंट थाना क्षेत्र के परगबा गांव में कांवड़िए कावड़ लेकर कछला जा रहे थे कि इस दौरान कावड़ियों का रास्ता रोकते हुए एक समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कांवड़ियों का आरोप है कि इस इलाके में लोगों ने अपनी छतों से पथराव किया और उन पर गंदा पानी डाला। इससे नाराज कावड़िए वहीं धरने पर बैठ गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। वहीं एसपी सिटी रविंदर कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र भी मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझा और उनका धरना खत्म कराया, जिसके बाद वे कछला के लिए रवाना हो गये। वहीं पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद लोगों को समझाकर मामले को शांत कर दिया गया। अब वहां शांति है। वहीं बरेली पुलिस की ओर से ट्वीट में कहा गया कि विवाद का आवश्यक समाधान करा दिया गया है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर के…

    Continue reading
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’