On Authority Protest : झुग्गीवासियों ने कहा-जहां झुग्गी वहीं मकान स्कीम को करें लागू

On Authority Protest : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन प्राधिकरण को सौंपा 

नोएडा ।  प्रधानमंत्री मोदी जी एवं  मुख्यमंत्री योगी जी की घोषणा जहां झुग्गी वही मकान स्कीम को लागू कराने की मांग को लेकर झुग्गी वासियों ने नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपा।

मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार झुग्गी वासी प्रातः 11:00 बजे बांस बल्ली मार्केट सेक्टर -10, नोएडा पर प्रदर्शन में जाने के लिए इकट्ठा हुए तो थाना फेस वन पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए मंच के नेताओं को नोटिस दिया जिस पर मंच के नेताओं ने कहा कि प्राधिकरण पर प्रदर्शन करके अपना ज्ञापन जरूर देंगे उक्त पर पुलिस के अधिकारियों ने मंच के नेताओं से वार्ता किया कि प्राधिकरण के अधिकारियों को बांस बल्ली मार्केट पर बुलाकर वार्ता करा कर ज्ञापन दिलवा देंगे। उक्त पर बनी सहमति के बाद नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी श्री अविनाश त्रिपाठी जी प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने बांस बल्ली मार्केट पर पहुंचे और समस्याओं को सुनकर उन्होंने ज्ञापन लिया तथा ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान करने का आश्वासन प्रदर्शनकारियों को दिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक गंगेश्वर दत्त  शर्मा, अध्यक्ष रमाकांत सिंह, कोषाध्यक्ष सहाबुद्दीन, कार्यवाहक अध्यक्ष मुन्ना आलम, सचिव उपदेश श्रीवास्तव, हारून आदि ने कहा कि अगर ज्ञापन में दिए गए सभी मुद्दों का समाधान 1 माह के अंदर नहीं हुआ तो वे फिर प्राधिकरण पर बड़ा प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश