Uttar Pradesh law and Order : PM Modi के कानपुर दौरे से पहले युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Uttar Pradesh law and Order : दो पक्ष हुए आमने-सामने 60 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

लखनऊ।  शनिवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस का उद्घाटन करने पहुंचे तो उससे पहले कानपुर में देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। घटना कानपुर के बिल्हौर इलाके से सामने आई, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ।

जानकारी के अनुसार कानपुर के बिल्हौर के पंतनगर इलाके में पुलिस के लिए हालात तब चुनौतीपूर्ण बन गये, जब देर रात 11 बजे एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में राहुल नाम का युवक अपने भाई प्रथम के साथ बाजार गया हुआ था। जब ये दोनों भाई बाजार में आ रहे थे तभी शादाब, कासिम, जैद और अन्य दर्जनभर से ज्यादा युवाओं ने किसी बात पर विवाद के बाद उन्हें घेर लिया। घायल युवक के भाई के मुताबिक, कहासुनी के बाद लड़कों ने धारदार हथियार से राहुल के ऊपर हमला कर दिया।  इस बीच वह जान बचाकर भाग निकला। वहीं जब इस घटना के बारे में अन्य लोगों को जानकारी मिली तो वह युवक के समर्थन में सड़क पर आ गये और नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस के लिए हालात संभालना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि अगली सुबह पीएम मोदी प्रदेश के जालौन जिले में पहुंचने वाले थे। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। इसके बाद किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। एसपी आउटर तेज स्वरूप ने बताया कि घायल युवक राहुल के भाई प्रथम की तहरीर पर 16 नामजद और 50 से ज्यादा अज्ञात पर एफआईआर लिखी है। हत्या का प्रयास, बलवा समेत अन्य धारा लगती हैं।

पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश जारी है।  एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की शुरुआत जांच में यह बात सामने आई है कि इलाके का माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत यह सब हुआ है।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह